अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

गोलियों की तड़तड़ाहट थर्राया मधेपुरा, बेखौफ अपराधियों ने एक ही रात तीन लोगों को मारी गाेली, दो की मौत

बिहार के मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में देर रात बड़ी वारदात हुई। अपराधियों ने सिंहेश्वर के जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल के बड़े भाई अनिल मंडल (50), रविंद्र यादव (40) व तपेश्वरी यादव (55) को सरेआम गोली मार दी। तपेश्वरी यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि, राजेंद्र य

गोलियों की तड़तड़ाहट थर्राया मधेपुरा, बेखौफ अपराधियों ने एक ही रात तीन लोगों को मारी गाेली, दो की मौत

Article Advertisement

बिहार के मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में देर रात बड़ी वारदात हुई। अपराधियों ने सिंहेश्वर के जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल के बड़े भाई अनिल मंडल (50), रविंद्र यादव (40) व तपेश्वरी यादव (55) को सरेआम गोली मार दी।

Article Advertisement

तपेश्वरी यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि, राजेंद्र यादव ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। जेडीयू नेता के भाई को गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने दरभंगा रेफर कर दिया है। इलाके में आए दिन अपाराधिक वारदातों से लोगों में दहशत है। हाल ही में एक जेडीयू नेता की भी हत्‍या कर दी गई थी।मिली जानकारी के अनुसार दुलार निवासी अनिल मंडल अपने गांव के समीप काली चौक पर गए थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। गोली उनके पेट में लगी। वहीं सिंगियाेन निवासी रविंद्र यादव व तपेश्वरी यादव सड़क निर्माण प्लांट में गार्ड की नौकरी करते थे। वे अपने घर से खाना खाकर काम करने के लिए साइकिल से प्लांट पर जा रहे थे। इसी दौरान रुपौली के समीप बदमाशों ने उन्‍हें गोली मार दी।डीएसपी अजय नारायण यादव ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है। घायल अनिल मंडल के स्वजनों ने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है। बताया जा रहा है कि काली चौक के नामकरण को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। आशंका है कि इसी कारण घटना को अंजाम दिया गया है। हाल ही में हुई थी एक जेडीयू नेता की हत्‍या क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं लेकर लोग भयभीत हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। कुछ दिन पहले भी ऐसी ही एक वारदात में गम्हरिया के जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव की हत्या कर दी गई थी

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read