अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

India

स्कॉर्पियो में बकरी चोरी करने आए बदमाश, पीछा करने पर युवक को कुचल कर मारा

स्कॉर्पियो में बकरी चोरी करने आए बदमाश, पीछा करने पर युवक को कुचल कर मारा बिहार के समस्तीपुर जिले में स्कॉर्पियो गाड़ी से बकरी चोरी करने आए बदमाशों ने एक युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार बदमाश अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि बकरी चोरों का पी

स्कॉर्पियो में बकरी चोरी करने आए बदमाश, पीछा करने पर युवक को कुचल कर मारा

Article Advertisement

स्कॉर्पियो में बकरी चोरी करने आए बदमाश, पीछा करने पर युवक को कुचल कर मारा बिहार के समस्तीपुर जिले में स्कॉर्पियो गाड़ी से बकरी चोरी करने आए बदमाशों ने एक युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार बदमाश अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि बकरी चोरों का पीछा करने के दौरान युवक को स्कॉर्पियो की टक्कर लगी और फिर उसकी जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह वाकया समस्तीपुर जिले के पूसा थाना इलाके के बथुआ गांव का है। मंगलवार देर रात कुछ बदमाश स्कॉर्पियों में सवार होकर बकरी चोरी करने आए। करीब 11 बजे बथुआ गांधी चौक के पास चोरों ने बकरी को उठाकर स्कॉर्पियो में डाल दिया। इसके बाद वे भागने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों की नींद उड़ गई और उन्हें चोरी का पता चल गया। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया और स्कॉर्पियो को घेरने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान गांव के रहने वाले वकील सिंह को बदमाशों ने गाड़ी से कुचल दिया। टक्कर से वह गंभीर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार चोर मौके से भागने में कामयाब रहे। हालांकि, उन्होंने गाड़ी वहीं छोड़ दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है। साथ ही स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है। जब्त गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तर प्रदेश का है। पुलिस उसके मालिक का पता लगाने में जुटी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read