अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सुखपुर में सूने घर का ताला तोड़ गहने ले गए चोर

सुखपुर में सूने घर का ताला तोड़ गहने ले गए चोर सदर थाना क्षेत्र के सुखपुर वार्ड 13 में बुधवार की देर रात ग्रामीण चिकित्सक डॉ. रमेश मिश्र के बंद मकान का ताला तोड़कर कीमती कपड़े समेत पांच लाख के कीमती जेवर चुरा ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को गुरुवार की सुबह पड़ोसियों से मिली। मकान मालिक के मित्र जटाश

सुखपुर में सूने घर का ताला तोड़ गहने ले गए चोर

Article Advertisement

सुखपुर में सूने घर का ताला तोड़ गहने ले गए चोर सदर थाना क्षेत्र के सुखपुर वार्ड 13 में बुधवार की देर रात ग्रामीण चिकित्सक डॉ. रमेश मिश्र के बंद मकान का ताला तोड़कर कीमती कपड़े समेत पांच लाख के कीमती जेवर चुरा ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को गुरुवार की सुबह पड़ोसियों से मिली।

Article Advertisement

मकान मालिक के मित्र जटाशंकर सिंह ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी लेने के बाद जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक श्री मिश्र की बूढ़ी मां और स्वतंत्रता सेनानी गीता मिश्रा(90) को 10 दिसंबर को लकवा मार दिया। सूचना पर पूरा परिवार मकान में ताला लगाकर पटना चला गया और घर की साफ-सफाई के लिए दाई को चाबी दे दी। शाम में साफ सफाई कर दाई अपने घर चली गई। इस बीच बुधवार की रात ताला तोड़कर चोर मकान में घुसे और मकान के आठ कमरों को खंगाल डाला। सुबह में पड़ोसियों ने मकान मालिक के दोस्त को खबर किया। सूचना पर गृहस्वामी में दोस्त घर आए तो सभी कमरे के ताले टूटे मिले। कमरों के अंदर सामान भी बिखरा हुआ था। बताया कि करीब 4 लाख के जेवर, कीमती कपड़े और बर्तन समेत पांच लाख से अधिक की संपति चोरों के हाथ लगी है। उधर, जिले में लगातार चोरी की बढ़ रही घटनाओं से आमलोग खौफजदा हैं। उनका कहना है कि पुलिस चाहकर भी चोरों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। जिले भर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। लेकिन पुलिस आज तक चोरी की किसी भी घटना का न तो खुलासा कर पाई और न ही सामान बरामद किया जा सका है। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read