अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारMuzaffarpur News: अंतर प्रमंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता 14 अक्तूबर सेMuzaffarpur News: अंतर प्रमंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता 14 अक्तूबर से, Muzaffarpur Hindi Newsभारत-नेपाल सीमा: अवैध पेट्रोल, तेल, खाद जब्तभारत-नेपाल सीमा पर 36 लीटर नेपाली शराब बरामद, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईबिहार में 2 नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट: 7373 एकड़ जमीन की तैयारीBihar News : आईटीआई पास युवाओं को एलएंडटी का ऑफर, मुफ्त ट्रेनिंग के साथ दिल्ली में नौकरी का मौकाBhagalpur News: किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीMuzaffarpur News: बदले रूट से चली बिहार संपर्क क्रांति व अन्य ट्रेनेंकलश यात्रा के दौरान लगा करंट, दो मासूमों की हुई मौत, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायलBalrampur News: सोहेलवा जंगल में विराजती हैं थारू जनजाति की कुलदेवीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारMuzaffarpur News: अंतर प्रमंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता 14 अक्तूबर सेMuzaffarpur News: अंतर प्रमंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता 14 अक्तूबर से, Muzaffarpur Hindi Newsभारत-नेपाल सीमा: अवैध पेट्रोल, तेल, खाद जब्तभारत-नेपाल सीमा पर 36 लीटर नेपाली शराब बरामद, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईबिहार में 2 नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट: 7373 एकड़ जमीन की तैयारीBihar News : आईटीआई पास युवाओं को एलएंडटी का ऑफर, मुफ्त ट्रेनिंग के साथ दिल्ली में नौकरी का मौकाBhagalpur News: किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीMuzaffarpur News: बदले रूट से चली बिहार संपर्क क्रांति व अन्य ट्रेनेंकलश यात्रा के दौरान लगा करंट, दो मासूमों की हुई मौत, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायलBalrampur News: सोहेलवा जंगल में विराजती हैं थारू जनजाति की कुलदेवी

Article Advertisement

Bihar

नयी दिल्ली, 25 मार्च कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 21 दिनों के बंद (लॉकडाउन) की घोषणा किए जाने के बाद बुधवार को देश के कई हिस्सों में लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई

प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद नयी दिल्ली, 25 मार्च कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 21 दिनों के बंद (लॉकडाउन) की घोषणा किए जाने के बाद बुधवार को देश के कई हिस्सों में लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई और राशन की दुकानों तथा स्टोरों पर लोगों की भीड़ नजर आ

नयी दिल्ली, 25 मार्च कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 21 दिनों के बंद (लॉकडाउन) की घोषणा किए जाने के बाद बुधवार को देश के कई हिस्सों में लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई

Article Advertisement

प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद नयी दिल्ली, 25 मार्च कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 21 दिनों के बंद (लॉकडाउन) की घोषणा किए जाने के बाद बुधवार को देश के कई हिस्सों में लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई और राशन की दुकानों तथा स्टोरों पर लोगों की भीड़ नजर आई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के 562 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और नौ लोगों की मौत हुई है। पहले मरने वालों की संख्या 10 बताई गई थी, हालांकि दिल्ली में जिस दूसरे मरीज की मौत हुई थी उसकी जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई। महाराष्ट्र में बुधवार को एक और तमिलनाडु में भी एक व्यक्ति की मौत हुई। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने इन मौतों की वजह कोरोना वायरस को बताया है, हालांकि कोरोना से मरने वालों के अखिल भारतीय आंकड़े में अभी इन मौतों को शामिल नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात राष्ट्र के नाम संबोधन में देशवासियों से अपील की कि लोग घरों में रहें। उन्होंने कहा कि अगर देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई हार गया तो 21 साल पीछे चला जाएगा। देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की मोदी की घोषणा के बाद देश के कई हिस्सों में जरूरी वस्तुओं की खरीद के लिए अफरा-तफरी की स्थिति पैदा होने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा कि वे खाने-पीने की चीजों की कमी से संबंधित अफवाहों पर अंकुश लगाएं। सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को भेजे पत्र में मंत्रालय ने कहा कि लोगों की चिंताओं को दूर किया जाए तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखा जाए और लोगों को खाने-पीने की वस्तुओं, दवाओं और अन्य जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता के बारे में सूचित किया जाए। विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के मुताबिक सड़कें वीरान रहीं, लेकिन लोग बाजारों में खरीददारी के लिए अफरा-तफरी की स्थिति में देखे गए। हालांकि केंद्र एवं राज्य सरकारों की ओर से लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने और अपने घरों में रहने की बार-बार अपील की जा रही है। कोलकाता में भीड़ के जमा होने पर पूरी तरह पाबंदी लगने के बावजूद शहर के कुछ हिस्सों में लोग अगले कई दिनों के लिए जरूरी वस्तुओं की खरीद के लिए बाजारों की तरफ जाते दिखे। कई जगहों पर लोग अतिरिक्त एलपीजी सिलेंडर के लिए कतारों में भी नजर आए। दिल्ली में मदर डेयरी की कई दुकानों और राशन की स्थानीय दुकानों के बाहर भी लोगों की कतारें देखी गईं। हालांकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बंद के दौरान जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता और सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी और ऐसे में लोगों को अफरा-तफरी में आने की जरूरत नहीं है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read