Lohardaga: प्रेम करने की एक युवती को ऐसी सजा दी गई है. जिसे सुन आपकी भी रूह कांप जाएगी कि कोई ऐसा किसी भी युवती के साथ कैसे कर सकता. इस घटना ने पुरे गांव को शर्मिंदा कर दिया है. प्रेमिका का सर मुंडन कर उसे जूते चप्पल की माला पहनाई गई. इतनी ही नहीं उसकी पिटाई भी की गई है. वहीं, हैरानी की बात है कि पीड़ित युवती कुछ भी स्वीकारने से मना कर रही है. गांव के सभी लोगों ने चुपी साध रखी है. मामला लोहरदगा जिला के कुडू थाना क्षेत्र के सलगी गर्भूं टोली की है. जहां प्रेम प्रसंग से गुस्साए समाज और परिजनों ने युवती को सामाजिक दंड देते हुए सर मुंडन कर जूते चप्पल की माला पहनाई है. युवती को दण्डित करते हुए पिटाई किया गया. वहीं, जिस युवती के साथ यह घटना हुई उसने सामाजिक दंड से इंकार करते हुए कहा कि उसकी हमेशा तबियत खराब रहती थी. बाल मुंडन की मन्नत मांगी गई थी. जिसके चलते सिर से बाल का मुंडन कराया गया है. घटना के बाद पुरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. कोई भी व्यक्ति इस मामले में कुछ भी बातचीत करने के लिए तैयार ही नहीं है. वहीं, घटना पर नाम उजागर नहीं करने के शर्त पर लोगो का कहना है कि लड़की अपने प्रेमी के घर में थी तभी अभिभावक समेत समाज के लोग वहां पहुंचे और पंचों के समक्ष लिखा पढ़ी कर लड़की को जबरन प्रेमी के घर से घसीट कर लाया गया. वहीं, प्रेमिका बालिक और प्रेमी नाबालिक बताया जा रहा है. दूसरी तरफ लड़की के साथ प्रताड़ना की बात उसके पिता और गांव के लोग भी स्वीकार रहे हैं. बताया जा रहा है कि, लड़की की पहले पिटाई की गयी और जब लड़की अपनी जिद पर अड़ी तो उसका सिर मूंडन कर दिया गया और साथ में चूना का टीका लगाते हुए जूते चप्पल की माला पहनाई गई. युवती का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से पिछले चार साल से चल रहा था लेकिन युवक लोहरा समाज और लड़की सरना समाज का होने के कारण युवती के परिजन और समाज को यह पसंद नहीं था. वहीं, लड़का नाबालिक भी बताया जा रहा है. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस थाना में किसी भी तरह की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन कुड़ू थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि, मामले को लेकर अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Article Advertisement
India
प्रेम करने की युवती को मिली ऐसी सजा, मानवता हुई शर्मसार
Lohardaga: प्रेम करने की एक युवती को ऐसी सजा दी गई है. जिसे सुन आपकी भी रूह कांप जाएगी कि कोई ऐसा किसी भी युवती के साथ कैसे कर सकता. इस घटना ने पुरे गांव को शर्मिंदा कर दिया है. प्रेमिका का सर मुंडन कर उसे जूते चप्पल की माला पहनाई गई. इतनी ही नहीं उसकी पिटाई भी की गई है. वहीं, हैरानी क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
