अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

लोहरदगा में नक्सली कमांडर गिरफ्तार

लोहरदगा में नक्सली कमांडर गिरफ्तार लोहरदगा, नौ जून (भाषा) प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के रवींद्र गंझू के दस्ते के सबजोनल कमांडर उदय उरांव को पुलिस ने बुधवार एक गुप्त सूचना के आधार पर उसके गांव में छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया। लोहरदगा की पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा ने पत्रकारों को बताया

लोहरदगा में नक्सली कमांडर गिरफ्तार

Article Advertisement

लोहरदगा में नक्सली कमांडर गिरफ्तार लोहरदगा, नौ जून (भाषा) प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के रवींद्र गंझू के दस्ते के सबजोनल कमांडर उदय उरांव को पुलिस ने बुधवार एक गुप्त सूचना के आधार पर उसके गांव में छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया।

Article Advertisement

लोहरदगा की पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी गिरोह का सब जोनल कमांडर उदय उरांव पेशरार थानाक्षेत्र में अपने मुरहू करचा गांव में भाइयों से मिलने आएगा। उन्होंने बताया कि इसी गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया जिसने मुरहू करचा में घेराबंदी करके छापेमारी अभियान चलाया और उदय उरांव को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक मीणा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली उदय उरांव ने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वह कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है और वह पुलिस के साथ मुठभेड़ में भी शामिल रहा है। पेशरार थानाक्षेत्र के ओनेगडा पुल निर्माण में लेवी को लेकर ठेकेदार के मुंशी के साथ मारपीट एवं ठेकेदार विकास गुप्ता के मुंशी की हत्या एवं निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर एवं पोकलेन को विस्फोट करके क्षतिग्रस्त करने में भी वह शामिल था। उदय उरांव के खिलाफ पेशरार थाने में कई मामले दर्ज थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सेरेंगदाग घाटी में पुलिस गश्ती दल को क्षति पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा गोलीबारी की गई थी जिसमें तीन पुलिस कर्मी जख्मी हुए थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read