अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

बिहार में सोने की सबसे बड़ी लूट : तीन अपराधी पहचाने गए, चार की तस्वीर जारी

बिहार में सोने की सबसे बड़ी लूट : तीन अपराधी पहचाने गए, चार की तस्वीर जारी नगर थाना के सिनेमा रोड में स्थित मुथूट फाइनेंस की शाखा से 55 किलो 777 ग्राम सोना लूट मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों की पहचान कर ली है। पहचाने गए अपराधियों की नाम के साथ तस्वीर और चार अन्य अपराधियों की तस्वीर पुलिस ने जारी क

बिहार में सोने की सबसे बड़ी लूट : तीन अपराधी पहचाने गए, चार की तस्वीर जारी

Article Advertisement

बिहार में सोने की सबसे बड़ी लूट : तीन अपराधी पहचाने गए, चार की तस्वीर जारी नगर थाना के सिनेमा रोड में स्थित मुथूट फाइनेंस की शाखा से 55 किलो 777 ग्राम सोना लूट मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों की पहचान कर ली है। पहचाने गए अपराधियों की नाम के साथ तस्वीर और चार अन्य अपराधियों की तस्वीर पुलिस ने जारी की है। प्रभारी एसपी की ओर से जारी तस्वीर और सूचना में इन सभी के बारे में सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखने के साथ उचित इनाम देने की भी घोषणा की गई है। प्रभारी एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि फाइनेंस कंपनी में लूट की घटना में शामिल तीन अपराधियों की पहचान कर ली गई है। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गए हैं। जिन अपराधियों की पहचना की गई है, उसमें बिरेन्द्र शर्मा ग्राम बलुआ बसंत थाना लालगंज, विकास झा ग्राम शाहपुर पगरा थाना दलसिंहसराय जिला समस्तीपुर और मुकुल कुमार राय ग्राम गोखुलपुर थाना बिदुपुर का रहने वाला शामिल है। इसके अलावा चार अन्य अपराधियों की भी तस्वीर जारी की गई है। प्रभारी एसपी की ओर से जारी सूचना में इन सभी के बारे में सूचना देने वाले की पहचना गुप्त रखने के साथ उचित इनाम की भी घोषणा की गई है। इनकी सूचना वैशाली के एसपी के मोबाइल नंबर 9431822985 और हाजीपुर एसडीपीओ के मोबाइल नंबर 9431800083 पर सूचना उपलब्ध कराने की अपील की गई है। इन सभी की तस्वीर और पहचान वैशाली पुलिस ने विभिन्न प्लेटफार्म पर भी डाला है। एसपी ने कई व्हाट्सएप ग्रुप पर भी इस तस्वीर को डाला है। तस्वीरों के जारी होने के बाद यह निश्चित हो गया है कि पुलिस लूट कांड के खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। एसपी द्वारा जारी तस्वीर बताती है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। बस इन्हें पकड़ना और लूट का सोना बरामद करना शेष रह गया है। वहीं दूसरी ओर लूटकांड के उद्भेदन के लिए एसटीएफ भी मदद करने के लिए हाजीपुर पहुंच चुकी है। आईजी आपरेशन सुशील सिंह खोपडे के साथ एसटीएफ के डीआईजी विनय सिंह हाजीपुर पहुंचे। इसके बाद लूटकांड में शामिल अपराधियों की धर-पकड़ में जुट चुकी है। लूट की वारदात के एक दिन बाद फारेंसिंक टीम घटनास्थल पर पहुंची और कई फिंगर प्रिंट उठाए। डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कुछ दूर पहुंचने के बाद रुक गई। मुथूट फाइनेंस के विजिलेंस विभाग की टीम भी रविवार को कंपनी में पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। मुजफ्फरपुर सोना लूटकांड में भी शामिल थे पहचाने गए दो लुटेरे सूबे के सबसे बड़े सोना लूटकांड को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान के बाद इनके बारे में जानकारियां धीरे-धीरे बाहर निकलनी शुरू हो गई है। जैसे-जैसे पुलिस को इनके बारे में सूचनाएं एकत्रित कररही है। वैसे-वैसे पुलिस 55 किलो 777 ग्राम सोना लूटने वाले इन लुटेरों इनके साथियों के करीब पहुंच रही है। लूट गैंग में से पहचाने गए तीन अपराधियों में से दो वे अपराधी हैं, जो मुजफ्फरपुर लूट कांड में भी शामिल थे। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली खबर मुकुल राय के बारे में मिल रही है। जिसके बारे में पुलिस सूत्र बताते हैं कि बिदुपुर के गोखुलपुर के रहने वाले मुकुल राय को पिछले साल औद्योगिक थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष और वर्तमान में मोतीहारी नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने गिरफ्तार किया था। इनके पास से गांजा और हथियार बरामद भी किया गया था। इसके साथ इसके साथियों की भी गिरफ्तारी की गई थी, लेकिन खुद को नाबालिग बताने के बाद इसे कोर्ट के आदेश पर रिमांड होम भेज दिया गया था। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही यह नगर थाना क्षेत्र के अनवरपुर चौक से फरार हो गया था। सूत्र बताते हैं कि हाजीपुर जुबेनाइल कोर्ट से पेशी के बाद वापस मुजफ्फरपुर जाने के दौरान अनवरपुर चौक के पास अपाचे बाइक सवार अपराधियों ने इसे सुरक्षाकर्मियों से छुड़ा लिया था। सूत्र बताते हैं कि इस संबंध में रिमांड होम के सुरक्षाकर्मियों ने नगर थाने में ना कोई सूचना दी और ना ही प्राथमिकी दर्ज करवाई। साथियों द्वारा हाजीपुर स्टेशन की दिशा में भगाने के दौरान बाइक सड़क पर फिसल गई थी, लेकिन इसके बावजूद हथियार दिखाते हुए मुकुल अपने साथियों के साथ भागने में सफल रहा था। अपनी गिरफ्त से भागने के बाद प्रत्यक्षदर्शियों को सुरक्षाकर्मियों ने हड़बड़ी दिखाते हुए थाने पर जाने की बात बताई थी, लेकिन ये सुरक्षाकर्मी थाने पर भी नहीं पहुचे थे। कोर्ट से रिमांड होम जाने के दौरान भागने के बाद मुकुल द्वारा सिर्फ बिदुपुर में छोटे-बड़े आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक कांड को अंजाम देने की बात बताई जा रही है। स्रोत-हिन्दुस्तान  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read