अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

बिहार : एचडीएफसी बैंक की शाखा से 1.19 करोड़ रुपये की लूट

बिहार : एचडीएफसी बैंक की शाखा से 1.19 करोड़ रुपये की लूट हाजीपुर (बिहार), 10 जून (भाषा) वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के जरूआ बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक की एक शाखा से बृहस्पतिवार की सुबह हथियारबंद लुटेरों ने बैंककर्मियों को बंधक बनाकर 1.19 करोड़ रुपये लूट लिए । वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर स

बिहार : एचडीएफसी बैंक की शाखा से 1.19 करोड़ रुपये की लूट

Article Advertisement

बिहार : एचडीएफसी बैंक की शाखा से 1.19 करोड़ रुपये की लूट हाजीपुर (बिहार), 10 जून (भाषा) वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के जरूआ बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक की एक शाखा से बृहस्पतिवार की सुबह हथियारबंद लुटेरों ने बैंककर्मियों को बंधक बनाकर 1.19 करोड़ रुपये लूट लिए ।

Article Advertisement

वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल ने बताया कि बाइक सवार चार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। बैंक शाखा खुलने पर आज सुबह करीब 10.20 बजे इन बदमाशों ने शाखा में प्रवेश किया और हथियार के बल बैंककर्मियों को बंधक बनाकर उक्त राशि लूटने के बाद फरार हो गए । वैशाली के पुलिस अधीक्षक मनीष ने अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया और बैंककर्मियों से पूछताछ की। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष दल का गठन किया है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read