अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

प्रेमिका के लिए पति ने पत्नी का कर दिया बुरा हाल, हालत गंभीर

प्रेमिका के लिए पति ने पत्नी का कर दिया बुरा हाल, हालत गंभीर   Supaul: सुपौल में दो बच्चों के पिता को किसी और महिला से प्यार हो गया और प्यार इस कदर परवान चढ़ा की वो सब कुछ भूल गया. ये भी भूल गया कि वो दो बच्चों का पिता है. जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने उसकी ही पिटाई कर दी. ऐसा एक बार नही

प्रेमिका के लिए पति ने पत्नी का कर दिया बुरा हाल, हालत गंभीर

Article Advertisement

प्रेमिका के लिए पति ने पत्नी का कर दिया बुरा हाल, हालत गंभीर   Supaul: सुपौल में दो बच्चों के पिता को किसी और महिला से प्यार हो गया और प्यार इस कदर परवान चढ़ा की वो सब कुछ भूल गया. ये भी भूल गया कि वो दो बच्चों का पिता है. जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने उसकी ही पिटाई कर दी. ऐसा एक बार नहीं बल्कि अक्सर वो करता था. जब भी पत्नी प्रेमिका का विरोध करती थी. जिससे परेशान होकर पत्नी अपने मायके चली गई थी, लेकिन जब बच्चों के लिए वापस आई तो प्रेमिका घर में ही थी जिसका विरोध करने पर पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. 6 साल पहले हुई थी शादी दरअसल, सुपौल शहर के वार्ड 24 में दो बच्चों की मां के साथ उसके ही पति द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसका इलाज सुपौल के सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल अंजली कुमारी का आरोप है कि पति के गलत रिश्ते का विरोध करने पर उसे सरिया से बेरहमी से पीटा गया. पत्नी ने बताया कि उसकी शादी 6 वर्ष पहले शहर के वार्ड 24 निवासी सनोज कुमार से हुई थी. जिससे उसे 5 साल का बेटा और 3 साल की बेटी भी हुई, लेकिन अब सनोज किसी लड़की के चक्कर में पड़ गया है और घर आने पर अक्सर अंजली को बेरहमी से पीटता था. 3 महीने पहले भी की थी पिटाई पत्नी ने बताया कि 3 महीने पहले भी पति द्वारा पिटाई से चोटिल होने पर वह बच्चों को छोड़ कर मायके भाग गई थी, लेकिन जब बच्चों की याद सताने लगी तो 3 महीने के बाद अंजली वापस अपने ससुराल लौट आई, लेकिन वहां पहले से ही प्रेमिका मौजूद थी. जिसे देख पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने सरिया से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. जख्मी हालत में पत्नी किसी तरह खुद ही सुपौल सदर अस्पताल पहुंची. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.    

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read