अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

शादी के बाद प्रेमी ने दिया धोखा तो प्रेमिका ने किया फिर ये काम, जाने क्या है पूरा मामला

शादी के बाद प्रेमी ने दिया धोखा तो प्रेमिका ने किया फिर ये काम, जाने क्या है पूरा मामला प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया. तीन साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली, लेकिन जब भी प्रेमिका उसे घर ले जाने के लिए बोलती तो वो उसे टाल देता था

शादी के बाद प्रेमी ने दिया धोखा तो प्रेमिका ने किया फिर ये काम, जाने क्या है पूरा मामला

Article Advertisement

शादी के बाद प्रेमी ने दिया धोखा तो प्रेमिका ने किया फिर ये काम, जाने क्या है पूरा मामला प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया. तीन साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली, लेकिन जब भी प्रेमिका उसे घर ले जाने के लिए बोलती तो वो उसे टाल देता था और झूठ बोल देता था. मुंगेर से प्यार की ऐसी कहानी सामने आ रही है. जिसे सुन आपको फिल्मों की याद आ जाएगी. जहां प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया. तीन साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली, लेकिन जब भी प्रेमिका उसे घर ले जाने के लिए बोलती तो वो उसे टाल देता था और झूठ बोल देता था. जिससे परेशान होकर प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई और बवाल करना शुरू कर दिया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. घंटों किया हाई वोल्टेज ड्रामा घटना जिले के शामपुर सहायक थाना क्षेत्र के गोबड्डा गांव की है. जहां एक युवती प्रेमी के घर के बाहर आ गई और घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा करती रही. जब ससुराल वाले नहीं माने तो घर के बाहर ही वो धरने अपर बैठ गई, लेकिन जब वो नहीं माने तो उसने अपनी आपबीती गांव वालों को सुनाई. जिसके बाद ग्रमीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस युवती को शामपुर थाने में ले गई. दहेज की मांग कर रहा था प्रेमी थाने में पहुंची युवती ने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग पिछले तीन सालों से चल रहा था. दोनों ने फिर शादी भी कर ली, लेकिन जब प्रेमिक घर ले जाने की बात कहती तो प्रेमी हर बार उसे मना कर देता था और ये कहता था कि अभी घर बन रहा है. घर बनने के बाद ही ले जाऊंगा, युवती ने बताया की पहले लड़के की मां भी मान गई थी, लेकिन फिर इनलोगों ने मुझसे दहेज की मांग की. मुझसे कहा गया कि 5 लाख रुपये और एक बुलेट मोटरसाइकिल लेकर आओ तब ही घर लेकर आऊंगा. जिसके बाद युवती अपने परिवार को लेकर सीधा प्रेमी के घर पहुंच गई. फिलहाल प्रेमी संतोष घर छोड़कर फरार हो गया है.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read