अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

India

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 221 दिनों में सबसे कम

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 221 दिनों में सबसे कम नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 13,596 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,40,81,315 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,89,694 रह गयी जो 221 दिनों में सबसे कम है। केंद

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 221 दिनों में सबसे कम

Article Advertisement

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 221 दिनों में सबसे कम नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 13,596 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,40,81,315 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,89,694 रह गयी जो 221 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह जारी आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 166 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,52,290 पर पहुंच गयी। कोरोना वायरस के एक दिन में सामने आने वाले नए मामले लगातार 24वें दिन 30,000 से कम हैं और लगातार 113वें दिन संक्रमण के दैनिक मामले 50,000 से कम हैं। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.56 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.12 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। इस महामारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 6,152 की कमी आयी है। रविवार को कोविड-19 के लिए 9,89,493 नमूनों की जांच होने के साथ देश में अब तक जांचे गए नमूनों की संख्या 59,19,24,874 हो गयी है। आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 1.37 प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 49 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.37 प्रतिशत दर्ज की गयी जो पिछले 115 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,34,39,331 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 97.79 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को आंकड़े दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। मंत्रालय ने बताया कि देश में जिन 166 लोगों की मौत हुई है उनमें से 74 की केरल में और 29 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। देश में महामारी से अब तक 4,52,290 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,39,789 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 37,941 की कर्नाटक में, 35,899 की तमिलनाडु, 26,865 की केरल, 25,089 की दिल्ली, 22,898 की उत्तर प्रदेश और 18,977 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read