अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतराभारत-नेपाल सीमा पर चम्पावत पुलिस का अलर्ट: बनबसा में संदिग्ध गतिविधियों पर सघन चेकिंग अभियानपटना में राजद का राजभवन मार्च, हंगामे के बीच हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादवLIVE: पटना में मचा बवाल, पुलिस ने RJD के मार्च को रोका, तेजस्वी यादव हिरासत में'सम्राट चौधरी के आदेश पर सब हुआ', हिरासत में लिए जाने पर तेजस्वी,बोले- बिहार सरकार को झुकना ही पड़ेगाBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतराभारत-नेपाल सीमा पर चम्पावत पुलिस का अलर्ट: बनबसा में संदिग्ध गतिविधियों पर सघन चेकिंग अभियानपटना में राजद का राजभवन मार्च, हंगामे के बीच हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादवLIVE: पटना में मचा बवाल, पुलिस ने RJD के मार्च को रोका, तेजस्वी यादव हिरासत में'सम्राट चौधरी के आदेश पर सब हुआ', हिरासत में लिए जाने पर तेजस्वी,बोले- बिहार सरकार को झुकना ही पड़ेगा

Article Advertisement

boloindia.in
India

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर फटने से 17 लोग घायल

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर फटने से 17 लोग घायल नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में रविवार सुबह एक इमारत में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने के बाद उसमें विस्फोट होने से 17 लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा आजादपुर के लाल बाग इलाके में हुआ। दमकल विभाग

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर फटने से 17 लोग घायल
दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर फटने से 17 लोग घायल नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में रविवार सुबह एक इमारत में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने के बाद उसमें विस्फोट होने से 17 लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा आजादपुर के लाल बाग इलाके में हुआ। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना सुबह करीब 10 बजे मिली। अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में अब तक किसी के मरने की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘घटना की सूचना मिलने पर हमने तुरंत दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर रवाना किया, हमें पांच लोगों के झुलसने की सूचना मिली थी।' पुलिस के अनुसार विस्फोट के कारण पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट की चपेट में आने से कुल 17 लोग झुलस गए। उत्तर-पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने कहा, ‘‘आदर्श नगर पुलिस थाने में सुबह करीब 10.08 बजे एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें लालबाग मस्जिद, आजादपुर के पास एक घर में सिलेंडर फटने से आग लगने की घटना की जानकारी मिली। पुलिस को पांच लोगों के घायल होने की जानकारी मिली थी।’’ पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि इस हादसे में 17 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, 16 लोग आंशिक तौर पर झुलसे हैं और उन्हें बीजेआरएम ले जाया गया जबकि गंभीर रूप से झुलसे एक व्यक्ति को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि पप्पू कुमार नामक एक व्यक्ति इमारत की तीसरी मंजिल पर अपने घर में गैस सिलेंडर बदल रहा था और इसी दौरान उसका एलपीजी सिलेंडर फट गया और उसके घर की छत और दीवारें गिर गईं। इसकी चपेट में आने से दूसरी मंजिल के चार अन्य मकान भी गिर गए। पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read