हर कोई को लुभाता है सोनपुर मेले का लखनवी हलवा-पराठा, क्या है रेसिपी का दुबई कनेक्शन?
बिहार में लगने वाला सोनपुर मेला शुरू हो गया है. यहां आकर्षण का केंद्र बना है. लखनवी हलवा पूरी डिश जो सभी को लुभाता है. वैशाली: बिहार की राजधानी पटना से महज 20 किलोमीटर दूर सोनपुर में विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला शुरू है. सोनपुर में लगने वाला यह मेला सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि एशिया सबसे बड़ा पशु मेला है. इन सबके बीच प्रसिद्ध सोनपुर के हरिहर क्षेत्र मेला में दुबई का लजीज व्यंजन लखनवी हलवा-पराठा आकर्षण का केंद्र बन रहा है. यहां हलवा पूरी का स्वाद हर किसी को लुभाता है. सोनपुर मेला में लखनऊ हलवा-पूरी डिश: दुबई से खास रेसिपी हलवा पूरी पहले नवाबों के शहर लखनऊ के कद्रदानों के लिए लाया गया. अब इसका टेस्ट लखनऊ से सोनपुर मेले की मिठास बनता जा रहा है. लखनऊ के रहने वाले लगभग 15 लोगों की टीम सोनपुर मेला में हलवा पूरी बेचने पहुंचे हैं. इनके दादा परदादा कभी दुबई के अबू धाबी में काम करते थे. जहां से वहां की मशहूर हलवा पूरी की रेसिपी उनके द्वारा लखनऊ लाया गया. अब उनके वंशज दुबई के इस रेसिपी को पूरे देश में फैला रहे हैं. बीते 15 वर्षों से सोनपुर मेले में हलवा पूरी की बिक्री जोर-शोर से चल रही है. एक पूरी का वजन 1 किलाे: बताया गया कि हवा, गाजर, सूजी, कलौंजी, चीनी, तेल से बना लखनवी हलना की सोंधी महक सभी को दीवाना बना रही है. वहीं मैदा, दूध और नमक वाली पूरी हलवा के साथ खाने में अद्भुत स्वाद हर किसी को लुभाता है. पूरी को पहले मैदा, दूध और नमक मिलाकर गूंथा जाता है फिर बड़े आकार का परतों में खुलने वाला पूरी तैयार होता है. यह एक पूरी का वजन तकरीबन 1 किलो होता है. खस्ता और कई परतों में खुलने वाला यह पूरी इस खास हलुआ के साथ खाने में बेहद लजीज लगता है. "सोनपुर मेला का नामी है हलवा पराठा बहुत जोर जोर से बिकता है. सोनपुर मेले में अभी तो मेला शुरू हो ही रहा है. मेला शुरू होने वाला है. इस हलवा पराठा में खासियत यह है कि टेस्ट में और खाने में अच्छा लगता है. हम लोग हाजीपुर से हलवा-पराठा खाने आए." -मोहम्मद निराले दुबई के अबू धाबी में फेमस डिश सीखा: हलवा पूरी विक्रेता समसू ने बताया कि हलवा-पूरी यहां का फेवरेट डिश है. लगभग 15 सालों से यहां पर हलवा-पूरी बिक रहा है. यह दुबई का फेवरेट डिश है हलवा पूरी. इसमें सूजी, मेवा, करौंदी और गाजर मिलाया जाता है. पराठे को दूध और नमक मैदा में बनाते हैं. यह 160 रुपए किलो है और 40 का ढाई सौ ग्राम है. हमारे दादा परदादा दुबई में रहते थे. दुबई के अबू धाबी में फेमस डिश को सीखे हमलोगों ने धीरे-धीरे इंडिया में इसको फैला दिया. "हम लोग लखनऊ से हैं. हम लोग यहां 15 लोगों के करीब आए हैं. यहां पर आमदनी अच्छा होता है. आमदनी पब्लिक के ऊपर है. सोनपुर बहुत बड़ा मेला है. 2 महीने का मेला लगता है. हमें यहां डेरा लेकर रहते हैं. 1 किलो में 20 रुपया बच जाता है. 1 दिन में 3 हजार के करीब का सेल हो जाता है. हम लोग सोनपुर मेले में 15 सालों से आ रहे हैं. हम लोगों को यहां का पब्लिक बहुत पसंद करता है." - समसू, हलवा पूरी विक्रेता
Article Advertisement
India
हर कोई को लुभाता है सोनपुर मेले का लखनवी हलवा-पराठा, क्या है रेसिपी का दुबई कनेक्शन?
हर कोई को लुभाता है सोनपुर मेले का लखनवी हलवा-पराठा, क्या है रेसिपी का दुबई कनेक्शन? बिहार में लगने वाला सोनपुर मेला शुरू हो गया है. यहां आकर्षण का केंद्र बना है. लखनवी हलवा पूरी डिश जो सभी को लुभाता है. वैशाली: बिहार की राजधानी पटना से महज 20 किलोमीटर दूर सोनपुर में विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला शुरू
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
