अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

मां ने अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या की

बागपत, एक अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बड़ौत में एक महिला ने अपने पति से हुए विवाद के बाद बृहस्पतिवार को अपने दो बच्चों की गला दबाकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि छपरौली के मोहल्ला कुरैशियान में गुला

मां ने अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या की

Article Advertisement

बागपत, एक अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बड़ौत में एक महिला ने अपने पति से हुए विवाद के बाद बृहस्पतिवार को अपने दो बच्चों की गला दबाकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

Article Advertisement

पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि छपरौली के मोहल्ला कुरैशियान में गुलाब नामक व्यक्ति की पत्नी अंजुम (35) ने अपने बेटे उमेर (10) और बेटी अलिफ्शा (05) की गला घोंटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि अंजुम को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गुलाब हरियाणा के गुडगांव और फरीदाबाद में कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है और हरियाणा में ही रहता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को किसी बात को लेकर गुलाब का अपनी पत्नी अंजुम से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद नाराज होकर गुलाब फरीदाबाद चला गया था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read