अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

India

समाज के हित तथा सेवा कार्यों के लिए माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन को मिला अखंड भारत सेवा सम्मान

समाज के हित तथा सेवा कार्यों के लिए माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन को मिला अखंड भारत सेवा सम्मान सच्चा कार्य वहीं हैं जो समाज के हित को सर्वोपरि बना सके।इसलिए कहाँ जाता हैं कि समाज सेवा का मतलब तलवार की धार पर चलने का कार्य और यह कायरों का काम नहीं।जिंदगी में संघर्ष जरूरी हैं। इसी कड़ी में सम्राट अशोक

समाज के हित तथा सेवा कार्यों के लिए माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन को मिला अखंड भारत सेवा सम्मान

Article Advertisement

समाज के हित तथा सेवा कार्यों के लिए माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन को मिला अखंड भारत सेवा सम्मान सच्चा कार्य वहीं हैं जो समाज के हित को सर्वोपरि बना सके।इसलिए कहाँ जाता हैं कि समाज सेवा का मतलब तलवार की धार पर चलने का कार्य और यह कायरों का काम नहीं।जिंदगी में संघर्ष जरूरी हैं। इसी कड़ी में सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर मधुबनी जिले के झंझारपुर में सम्राट अशोक रक्त सेवा समिति के द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर लगाया गया, साथ मे समाजसेवी एवं सामाजिक एवं रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में रहे संस्थाओं को आज अखंड भारत सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित मधुबनी विधान पार्षद अम्बिका गुलाब यादव, विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्षा बिंदु गुलाब यादव, एवं शुक्ला ब्लड बैंक के मृदुल कुमार शुक्ला रहे। इस कार्यक्रम का मंच संचालन सम्राट अशोक रक्त सेवा समिति के संयोजक आचार्य ललित शास्त्री ने किया, साथ ही धन्यवाद ज्ञापन भी किया। इस अवसर पर मधुबनी जिले के जयनगर की अग्रणी सामाजिक संस्थान माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन को उनके अतिविशिष्ट सेवा एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु अखंड भारत सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। बता दें कि पिछले लगभग दो वर्षों से जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर में शाम को सात बजे लंगर लगा कर रोज लगभग एक से दो सौ लोगों को भर पेट पौष्टिक भोजन संस्था के सदस्यों के द्वारा श्रमदान कर करवाया जाता है। इसके अलावा इनके मुख्य संस्था माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के द्वारा विभिन्न समयों पर कई सामाजिक कार्य करती रहती है। बाढ़ के समय राहत कार्य कर लोगों के बीच राहत सामग्रियों का वितरण, तो ठंड में गर्म कपड़े, शॉल, कम्बल का वितरण, तो कभी निःशुल्क मेडिकल कैम्प लगा कर निःशुल्क परामर्श के साथ दवा वितरण, तो निःशुल्क बीपी एवं ब्लड सुगर जांच शिविर, तो कभी चिन्हित कर नगद मदद करना तो कभी अन्यान्य। इन्हीं विशेष सेवाओं के कारण आज इन्हें इनके टीम सहित अखंड भारत सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के अमित कुमार राउत, सुरेन्द्र महतो, लक्ष्मण यादव, मनीष गुप्ता, गौरव जोशी, राहुल महतो मौजूद रहे। इनको मिथिला परंपरा अनुसार पाग, माला और दोपट्टा से सम्मानित किया गया। इसके अलावा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के मुख्य संयोजक अमित कुमार राउत ने सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर मधुबनी जिले के झंझारपुर में सम्राट अशोक रक्त सेवा समिति रक्तदान समारोह में भी शिरकत किया, साथ ही मुख्य संयोजक आचार्य ललित शास्त्री का आभार जताया ओर कहा कि ऐसे सम्मान ने उनका मनोबल बढ़ता है। इसलिए जो लोग समाज सेवा में अपना मूल्यवान समय दे रहें हैं, उन लोगों को तन,मन और धन से सहयोग देकर समाज के अच्छे कार्यो को आगे बढ़ाएं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read