अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

India

अभिनेता आर माधवन कोरोना वायरस से संक्रमित

अभिनेता आर माधवन ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अभिनेता (50) ने अपनी फिल्म ' 3 इडियट्स' का जिक्र करते हुए ट्विटर पर अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी। अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘ फरहान को रैंचो का पीछा करना ही था ... वायरस हमेशा हमारे पीछे था और इस बार उसने हमें अपन

अभिनेता आर माधवन कोरोना वायरस से संक्रमित

Article Advertisement

अभिनेता आर माधवन ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अभिनेता (50) ने अपनी फिल्म ' 3 इडियट्स' का जिक्र करते हुए ट्विटर पर अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी। अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘ फरहान को रैंचो का पीछा करना ही था ... वायरस हमेशा हमारे पीछे था और इस बार उसने हमें अपनी चपेट में ले ही लिया। लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं है ....।’’ माधवन और अभिनता आमिर खान ने 2009 में आई फिल्म ‘3 इडियट्स’ में एक साथ काम किया था। यह तीन दोस्तों की कहानी थी, जिसमें माधवन ने फरहान, आमिर ने रैंचो और शरमन जोशी ने राजू की भूमिका निभाई थी। आमिर खान बुधवार को संक्रमित पाए गए थे। माधवन ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनका दोस्त राजू उनका यहां पीछा करे। अभिनेता ने साथ ही सभी प्रशंसकों का शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया भी अदा किया। माधवन ने सोमवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘अमरीकी पंडित’ के सेट की एक वीडियो साझा करते हुए लिखा था, ‘‘ भोपाल में तमाम एहतियात के साथ शूटिंग की जा रही है।’’ मध्य प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 1,712 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,80,289 हो गई थी। कार्तिक आर्यन, मनोज बाजपेयी, रणबीर कपूर और सतीश कौशिक जैसे अभिनेता भी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। कौशिक अभी शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। मुम्बई में बुधवार को कोविड-19 के 5,185 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,74,611 हो गई थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read