मधेपुरा सदर अस्पताल में बनी आइसीयू तीसरी बार चालू होगी।
जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है।
सदर अस्पताल परिसर में वर्ष 2010 में 42 लाख की लागत से आइसीयू बनाई गई थी।
अत्याधुनिक आइसीयू को वर्ष 2016 में तत्कालिक जिलाधिकारी मु. सोहैल ने आम जनता के लिए शुरू कराई थी, लेकिन खुलने के एक माह बाद ही आइसीयू बंद हो गई थी।
बंद आइसीयू को फिर से चालू करने को लेकर भवन का जीर्णोद्धार कार्य शुरू करवाया जा रहा है।
ताकि एक सप्ताह के अंदर चालू की जा सके।
जानकारी हो कि अस्पताल परिसर स्थित आइसीयू भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2010 में पूरा हो चुका था, लेकिन आवश्यक उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं कराए जाने के कारण उसे शुरू नहीं की जा सकी।
वर्ष 2014 में बीएमएसआइसीएल द्वारा सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध करा देने के बावजूद यह कहकर स्वास्थ्य प्रशासन ने चालू नहीं किया कि विशेषज्ञ चिकित्सक और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की कमी है।
इसके दो वर्ष बाद वर्ष 2016 में तत्कालिक जिलाधिकारी ने बंद पड़ी आइसीयू को उद्घाटन कर आम जनता के लिए खुलवाया।
खुलने के एक माह बाद ही फिर आइसीयू को बंद कर दिया गया।
बीच में एक बार और किसी प्रकार आइसीयू चालू की गई थी, लेकिन चल नहीं सकी।
बंद होने के बाद उक्त भवन को स्वास्थ्य प्रशासन ने कुछ दिनों तक सभा भवन के रूप में उपयोग में लाया।
उसके बाद आइसीयू भवन को गोदाम में परिवर्तित कर दिया।
लिहाजा भवन में रखे आइसीयू के उपकरण जंग खाने लगी।
धीरे-धीरे बहुत उपकरण खराब होकर काम करना बंद कर दिया।
आइसीयू को बंद हुए चार वर्ष बीतने के बाद स्वास्थ्य विभाग के सख्त निर्देश के बाद स्वास्थ्य प्रशासन ने आइसीयू को शुरू करने को लेकर भवन के जीर्णोद्धार का कार्य युद्धस्तर पर करवाया जा रहा है।
पिछले दिन अस्पताल निरीक्षण में आए जिलाधिकरी ने स्वास्थ्य प्रशासन से आइसीयू शुरू करने को लेकर जानकारी ली तो स्वस्थ्य प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर आइसीयू को हरहाल में आम जनता के लिए चालू कर दी जाएगी।
कोट बंद आइसीयू को शुरू करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है।
जल्द ही आइसीयू मरीजों के लिए खोल दी जाएगी।
-डॉ. सुभाषचंद्र श्रीवास्तव,
Article Advertisement
Bihar
मधेपुरा सदर अस्पताल में बनी आइसीयू तीसरी बार चालू होगी।
मधेपुरा सदर अस्पताल में बनी आइसीयू तीसरी बार चालू होगी। जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है। सदर अस्पताल परिसर में वर्ष 2010 में 42 लाख की लागत से आइसीयू बनाई गई थी। अत्याधुनिक आइसीयू को वर्ष 2016 में तत्कालिक जिलाधिकारी मु. सोहैल ने आम जनता के लिए शुरू कराई थी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
