अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Bihar

मधेपुरा रात्री गश्ती के दौरान तीन अवैध हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

मधेपुरा रात्री गश्ती के दौरान तीन अवैध हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार मधेपुरा से विकास कुमार की रिपोर्ट मधेपुरा बिहार सदर प्रखंड के समीप वाहन चेकिंग के दौरान सदर थाना की पुलिस के द्वारा दो व्यक्तियों को अवैध हथियार एवं गोली तथा मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्तियों पर आर्म्स एक

मधेपुरा रात्री गश्ती के दौरान तीन अवैध हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

Article Advertisement

मधेपुरा रात्री गश्ती के दौरान तीन अवैध हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार मधेपुरा से विकास कुमार की रिपोर्ट मधेपुरा बिहार सदर प्रखंड के समीप वाहन चेकिंग के दौरान सदर थाना की पुलिस के द्वारा दो व्यक्तियों को अवैध हथियार एवं गोली तथा मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्तियों पर आर्म्स एक्ट के तहत सदर थाना में मामला दर्ज किया गया. इस आशय की जानकारी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने दी. https://youtu.be/8z-tlEZ97Q8     पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से सदर थाने की पुलिस ने कड़ी से पूछताछ की जिसके बाद अनुसंधान के क्रम में उनकी एक अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकार बयान के आधार पर घैलाढ़ प्रखंड के महुआ गांव में इन लोगों के सहयोगी बिंपल कुमार के घर पर छापेमारी कर, दो अवैध हथियार बरामद किया गया तथा बिंपल कुमार के भाई अमित कुमार को मौके पर से गिरफ्तार किया गया. रात्रि गश्ती के दौरान पकड़े गये थे तीन अपराधी : मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए जिले के सभी थानाध्यक्षों एवं ओपी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि रात्रि गस्ती करें. थानाध्यक्ष भी स्वयं रात्रि गश्ती करें. साथ ही जिले के दोनों अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी इनकी निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि रात्रि गश्ती के दौरान ही रविवार की रात सदर थाना पुलिस को सफलता हासिल हुई है. जिसमें तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके बाद उन लोगों से पूछताछ की गई तथा उनके अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी ली गई. जिसके बाद सोमवार को पूरे दिन कई जगह पर छापेमारी की गई. इस छापेमारी में भी अवैध हथियार के साथ एक अपराधी की गिरफ्तारी की गई. इस प्रकार से इसमें तीन हथियार व गोली मिली है एवं चार अपराधी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. तीन अवैध हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार : पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में घैलाढ़ प्रखंड के महुआ वार्ड नंबर 11 निवासी संजीव कुमार सिंह के पुत्र साहिल कुमार, सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड व पतरघट ओपी धबौली वार्ड नंबर दो निवासी राजेश कुमार सिंह के पुत्र पारस कुमार गोविंद, घैलाढ़ प्रखंड के महुआ वार्ड नंबर 13 निवासी ज्योति प्रसाद सिंह के पुत्र नवनीत कुमार एवं घैलाढ़ प्रखंड के महुआ वार्ड नंबर 12 निवासी संजय यादव के पुत्र अमित कुमार शामिल हैं. साथ ही सदर प्रखंड के समीप वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल मैगजीन सहित एवं दो जिंदा गोली तथा एक मोटरसाइकिल एवं तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया. साथ ही घैलाढ़ प्रखंड के महुआ गांव से गिरफ्तार अमित कुमार के पास से दो देशी पिस्टल बरामद किया गया. पुरस्कृत किये जायेंगे रात्रि गश्ती टीम : पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि इसमें पैदल रात्रि गश्ती की जो टीम थी, उन्होंने अच्छा काम किया है. जिन्हें पुरस्कृत भी किया जायेगा. साथ ही सभी थानाध्यक्षों एवं ओपी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए रात्रि गस्ती का जो कार्य किया जा रहा था, उसका और कराई के साथ पालन करें. इसमें जो भी उपलब्धि होगी उसके आधार पर उनके टीम को पुरस्कृत किया जायेगा. साथ में जो भी पुलिस कर्मी इस कार्य में कोताही करेगा उन पर कड़ी कार्रवाई भी की जायेगी.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read