गीतांजलि ने पूरे देश में महिला सशक्तिकरण की पेश की है मिशाल : पूर्व मंत्री गीतांजलि ने पूरे देश में महिला सशक्तिकरण की पेश की है मिशाल : पूर्व मंत्री मधेपुरा एथलीट व देश स्तर पर गीतांजलि एक्सप्रेस व बिहार की उड़नपरी के नाम से विख्यात गीतांजलि की पुण्यतिथि मंगलवार को मनायी गयी. मौके पर राधा कृष्ण संगम ट्रस्ट की ओर रोड रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों धावक व धाविकाने भाग लिया. रोड रेस मेडिकल काॅलेज परिसर से शुरू होकर बी राणा क्लीनिक, बिजली बोर्ड होते हुए यानी चार किलोमीटर रास्ता तय कर गोशाला परिसर में समापन हुआ. पूर्व शिक्षा मंत्री ने दौर को दिखायी हरी झंडी पूर्व शिक्षा मंत्री सह सदर विधायक प्रो चंद्रशेखर, जिला परिषद की अध्यक्ष मंजू देवी, राधाकृष्ण संगम ट्रस्ट के सचिव चिकित्सक डाॅ आरके पप्पू, समाजसेवी प्रीति यादव, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार, खेल प्रशिक्षक सह कार्यक्रम संयोजक संत कुमार, समाजसेवी डाॅ राजेश रत्न उर्फ मुन्नाजी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया. गीतांजलि ने पूरे देश में बिहार का नाम किया है रोशन पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि गीतांजलि ने खेल के क्षेत्र में मधेपुरा सहित पूरे बिहार को देश स्तर पर दर्जनों मेडल देकर सम्मानित किया है. उन्होंने कहा कि 90 के दशक में मधेपुरा जैसे शहर में मेहनत कर गीतांजलि ने पूरे देश में महिला सशक्तिकरण की मिशाल पेश की है. जिला परिषद की अध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कि गीतांजलि ने एक खिलाड़ी के रूप में तो पूरे देश में बिहार का नाम रोशन किया ही है. इसके अलावे एक बेटी व बहु के रूप में भी उन्होंने एक मिशाल कायम की है. गीतांजलि के निधन से मधेपुरा ने खो दिया अनमोल हीरा समाजसेवी प्रीति ने कहा कि गीतांजलि मेरी सहपाठी के अलावा एक अच्छी दोस्त भी थी. उनके निधन से मधेपुरा ने एक अनमोल हीरे को खो दिया है. डाॅ आरके पप्पू ने कहा कि राधा कृष्ण संगम ट्रस्ट के द्वारा इनके पुण्यतिथि पर रोड रेस व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करते आ रहे हैं और भविष्य में भी करेंगे. राधा कृष्ण संगम ट्रस्ट के अध्यक्ष सह गोशाला सचिव पृथ्वीराज यदुवंशी ने गीतांजलि के बचपन से लेकर अंतिम समय तक का जीवन वृतांत सुनाया. मौके पर खेल प्रशिक्षक संत कुमार, प्रेम, बालकृष्ण, सुमन, आशीष, संतोष, विकाश, अमन, अर्जुन, रंजीत, रामानंद, दीपक, सोनू, सौरव, पप्पू, गुड्डू, अखिलेश, शिव, प्रियांशु, राजा, छोटू व सोनू ने रोड रेस को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. धन्यवाद ज्ञापन खेल शिक्षक संजीव कुमार ने किया. रोड रेस प्रतियोगिता का परिणाम राष्ट्रीय धाविका गीतांजलि रोड रेस प्रतियोगिता बालक वर्ग में मलिया के अमित कुमार प्रथम, मोकामा के गंगाधर द्वितीय स्थान व परसा के नीरज तृतीय स्थान पर रहे. वहीं चौथे स्थान पर अभिषेक, पांचवें स्थान पर वीर सिंह, छठे स्थान पर मंदीप, सातवें स्थान पर नीरज, आठवें स्थान पर सुमित, नौवें स्थान पर हिमांशु व 10वें स्थान पर सतीश ने बाजी मारी. इन खिलाड़ियों को आयोजन समिति की ओर से स्पोर्ट्स किट देकर सम्मानित किया गया. वहीं दौर में लगभग 125 धावक-धाविकाओं ने भाग लिया. सभी भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में धाविकाओं का रहा दबदबा रोड रेस प्रतियोगिता में महिला सशक्तिकरण का जलवा दिखा. प्रतिकूल मौसम के बावजूद लगभग 25 महिला खिलाडियों ने रोड रेस में भाग लिया, जिसमें महेशपुर सीमा की निशु प्रथम, सिंहेश्वर की गुंजन द्वितीय व श्रीपुर की खुशबू तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं साक्षी, संजना, सोनाक्षी, ज्योति, निशु, संगम, शिवानी, रुचि, रूपम व शिवानी ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिन्हें आयोजन समिति ने सम्मानित किया.
Bihar
गीतांजलि ने पूरे देश में महिला सशक्तिकरण की पेश की है मिशाल : पूर्व मंत्री
गीतांजलि ने पूरे देश में महिला सशक्तिकरण की पेश की है मिशाल : पूर्व मंत्री गीतांजलि ने पूरे देश में महिला सशक्तिकरण की पेश की है मिशाल : पूर्व मंत्री मधेपुरा एथलीट व देश स्तर पर गीतांजलि एक्सप्रेस व बिहार की उड़नपरी के नाम से विख्यात गीतांजलि की पुण्यतिथि मंगलवार को मनायी गयी. मौके पर राधा कृष्ण संग

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
