BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
Bihar

मधेपुरा: बड़ी दुर्गा स्थान परिसर में महाआरती, भक्ति और संस्कृति में डूबा माहौल

Published: 20/8/2025, 1:14:02 pm9 viewsSeemanchal Live

मधेपुरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंगलवार को सार्वजनिक श्री बड़ी दुर्गा स्थान परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। महाआरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु महाआरती का आयोजन मंदिर के मुख्य द्वार पर किया गया। इसमें सिंहेश्वर के पंडा आ

मधेपुरा: बड़ी दुर्गा स्थान परिसर में महाआरती, भक्ति और संस्कृति में डूबा माहौल
मधेपुरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंगलवार को सार्वजनिक श्री बड़ी दुर्गा स्थान परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। महाआरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु महाआरती का आयोजन मंदिर के मुख्य द्वार पर किया गया। इसमें सिंहेश्वर के पंडा आचार्य प्रिंस ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, आदर्श ठाकुर, सागर ठाकुर और गोविंद ठाकुर शामिल रहे। करीब 30 मिनट तक चली इस महाआरती में बड़ी संख्या में महिलाएँ, बच्चे और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न देवी-देवताओं की जयकारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्ति रस में डूब गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन महाआरती समाप्त होने के बाद एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंदिर के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डीफोरडी डांस एकेडमी के गुरु अमर, रमेश और साक्षी, कार्तिक के निर्देशन में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं एलाइव डांस एकेडमी के निर्देशक रौनक राज के नेतृत्व में बच्चों ने शानदार डांस प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को तालियों की गड़गड़ाहट से झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक गूंजता रहा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और कला प्रेमी लगातार मौजूद रहकर बच्चों का उत्साह बढ़ाते रहे। हर प्रस्तुति के बाद गूंजती तालियों की आवाज़ पूरे माहौल को उत्सवमय बना रही। आयोजन समिति का धन्यवाद आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने सभी कला प्रेमियों और कलाकारों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन अक्षय कुमार सोनी ने किया।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read