अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

मधेपुरा में जमीन विवाद ने ली जान: सास-दामाद पर हत्या का आरोप, धान के खेत में मिला शव

मधेपुरा: जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलोडीह गांव में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां नहर किनारे धान के खेत में खून से लथपथ अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान खाड़ी वार्ड-14 निवासी सुभूकलाल यादव के बेटे जसवंत कुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई है। पत्नी औ

मधेपुरा में जमीन विवाद ने ली जान: सास-दामाद पर हत्या का आरोप, धान के खेत में मिला शव

Article Advertisement

मधेपुरा: जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलोडीह गांव में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां नहर किनारे धान के खेत में खून से लथपथ अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान खाड़ी वार्ड-14 निवासी सुभूकलाल यादव के बेटे जसवंत कुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

Article Advertisement

पत्नी और दामाद पर हत्या का आरोप मृतक की मां उर्मिला देवी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि बेटे की हत्या उसकी पत्नी पुनीता देवी और दामाद अमित कुमार ने मिलकर की है। उर्मिला देवी के अनुसार, वह अपने दामाद के नाम 1 बीघा जमीन लिखवाना चाहती थीं, लेकिन मृतक इसके लिए तैयार नहीं था। इसी विवाद को लेकर पति-पत्नी में पिछले तीन साल से तनाव चल रहा था। जमीन विवाद बना हत्या की वजह मृतक की मां ने बताया कि जसवंत ने हाल ही में अपनी जमीन सूद पर दे दी थी और वह पत्नी की मांग मानने के लिए तैयार नहीं था। इसी को लेकर उसे धमकियां मिल रही थीं। सोमवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि जसवंत का शव गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर नहर किनारे पड़ा है। चचेरे भाई का बयान चचेरे भाई रामानंद कुमार ने बताया कि रविवार रात गांव का ही अंशु कुमार खाद लोड करने के बहाने जसवंत को गाड़ी पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read