मधेपुरा को छः विकेट से हराकर शिव महावीर कप पर जमाया कब्जा, भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बलदेव क्रीड़ा मैदान में चल रहे शिव महावीर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को भागलपुर और मधेपुरा के बीच खेला गया | भागलपुर की टीम ने मधेपुरा छः विकेट से पराजित कर शिव महावीर क्रिकेट कप पर अपना कब्जा जमा लिया | मुख्य अतिथि पूर्णियाँ मेयर सबिता देवी के द्वारा विजेता भागलपुर टीम को विजेता कप और इक्कीस हजार रुपए की राशि प्रदान किया गया | वही उप विजेता मधेपुरा की टीम को रूपौली प्रखंड प्रमुख रेखा देवी के द्वारा उपविजेता कप और पूर्णियाँ मेयर के द्वारा ग्यारह हजार रुपये की राशि प्रदान किया गया | इससे पहले सुबह टॉस मधेपुरा के कप्तान साकिब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया | मधेपुरा की टीम राजा के 21 रन, प्रशांत के 15 रन और सुमित यादव के 11 रनों की बदौलत 20 ओवर के मैच में 20 ओवर में 114 रनों पर सिमट गई | भागलपुर के तरफ से साजन ने 3, ललित और अमरजीत में 2-2 विकेट लिए | दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई भागलपुर की टीम कप्तान हन्नी सिंह और राकेश कुमार के शानदार 46 रनों की बदौलत 17 वे ओवर में 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया | भागलपुर की तरफ से मैच में बेहतर पारी खेलने के लिए राकेश कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया | फाइनल मुकाबले में आए मुख्य अतिथि के रूप में सबिता देवी ने कहा कि खेल से शारारिक और मानशिक विकास होता है और सभी अच्छे से खेले और अपने क्षेत्र का नाम रौशन करे | उन्होंने यह भी कहा कि जब भी उनकी जरूरत महसूस हो उन्हें याद करे और वो हमेशा मौजूद रहेंगी | फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के साथ शाली ग्राम सिंह तोमर विद्यापीठ के प्रवेश सिंह, भवानीपुर थानाध्यक्ष सुभाष मंडल, भवानीपुर पश्चिम पंचायत के समाज सेवी देवल साह, बोल बम सेवा समिति के तमाम सदस्य, भवानीपुर पश्चिम पंचायत पैक्स अध्यक्ष मंटू यादव, श्याम सुंदर साह, मनोज अग्रवाल, नरेंद्र कुमार जैन, अनिल गुप्ता के साथ और भी लोग मौजूद थे | फाइनल मुकाबले में अंपायर की भूमिका आर कुमार और सत्यम पठान, उदघोषक की भूमिका अरुण रॉय और स्कोरर की भूमिका मुकेश कुमार निभा रहे थे | बेहतर खेल के समापन के लिए शिव महावीर कप के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सदस्य रवि कुमार, गौरव कुमार, सूरज सिंह, ललित कुमार, सुजीत कुमार मंडल, गोलू कुमार, दीपक कुमार, जुबेर आलम का बेहतर योगदान रहा | HINDUSTAAN
Bihar
मधेपुरा को छः विकेट से हराकर शिव महावीर कप पर जमाया कब्जा,
मधेपुरा को छः विकेट से हराकर शिव महावीर कप पर जमाया कब्जा, भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बलदेव क्रीड़ा मैदान में चल रहे शिव महावीर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को भागलपुर और मधेपुरा के बीच खेला गया | भागलपुर की टीम ने मधेपुरा छः विकेट से पराजित कर शिव महावीर क्रिकेट कप पर अपना कब्जा जम

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
21 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण
20 views
#4प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#5छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी
19 views
#6जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद
18 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15235 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
