अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

रजनी डबल मर्डर के विरोध में सीपीआई (एम) की प्रतिरोध सभा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

मधेपुरा | संवाददाता मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत रजनी स्थित प्रसादी चौक पर डबल मर्डर केस के विरोध में सीपीआई (एम) द्वारा रविवार को दोपहर प्रतिरोध सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता विजेंद्र दास ने की, जबकि संचालन कौशल सिंह राठौर ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने 2 जुलाई की रात को सब्जी विक्रेता दिनेश दास एवं

रजनी डबल मर्डर के विरोध में सीपीआई (एम) की प्रतिरोध सभा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

Article Advertisement

मधेपुरा | संवाददाता मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत रजनी स्थित प्रसादी चौक पर डबल मर्डर केस के विरोध में सीपीआई (एम) द्वारा रविवार को दोपहर प्रतिरोध सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता विजेंद्र दास ने की, जबकि संचालन कौशल सिंह राठौर ने किया।

Article Advertisement

इस दौरान वक्ताओं ने 2 जुलाई की रात को सब्जी विक्रेता दिनेश दास एवं उनकी पत्नी भलिया देवी की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की और कहा कि यह घटना सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। 📢 क्या बोले वक्ता? सभा में वक्ताओं ने कहा कि रजनी क्षेत्र में सिंलिंग वाली जमीन पर बड़ी संख्या में महादलित और आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं, जिन्हें सरकार द्वारा भूमि का पर्चा भी दिया गया है। इसके बावजूद भू-माफियाओं का एक सक्रिय गिरोह वहां कब्जा करना चाहता है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि यह गिरोह पहले भी कई हत्याएं कर चुका है और राजेश हंसदा की हत्या भी इसी गैंग द्वारा की गई थी। अब तक उसके हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। ⚖️ पुलिस पर गंभीर आरोप वक्ताओं ने मधेपुरा पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाए और कहा कि प्रशासन की लापरवाही से हत्यारे गिरफ्त से बाहर हैं। कांड संख्या 333/25 की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा गया कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। 💰 मुआवजा और न्याय की मांग प्रतिरोध सभा में सीपीआई (एम) ने यह भी मांग की: मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। झूठे मुकदमों में फंसाए गए निर्दोष लोगों को बरी किया जाए। 👥 सभा में मौजूद प्रमुख नेता: रामपरी देवी, गणेश मानव, कमलेश्वरी साहू, गजेंद्र यादव, बैजनाथ यादव, अखिलेश कुमार, अनमोल यादव समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read