BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
Bihar

शौच को गए दस वर्षीय बच्चे की पोखर में डूबने से मौत

Published: 12/8/2024, 1:18:32 pm59 viewsSeemanchal Live

शौच को गए दस वर्षीय बच्चे की पोखर में डूबने से मौत उदाकिशुनगंज बारिश का मौसम आते ही अनुमंडल क्षेत्र में पानी में डूबने के हादसे बढ़ गए हैं. बड़े और बच्चे सभी हादसों का शिकार हो रहे हैं. रविवार को प्रखंड क्षेत्र के बीड़ी रणपाल पंचायत वार्ड नंबर 12 में पोखर में डूबने से दस वर्षीय किशोर की मौत हो गई. ज

शौच को गए दस वर्षीय बच्चे की पोखर में डूबने से मौत
शौच को गए दस वर्षीय बच्चे की पोखर में डूबने से मौत उदाकिशुनगंज बारिश का मौसम आते ही अनुमंडल क्षेत्र में पानी में डूबने के हादसे बढ़ गए हैं. बड़े और बच्चे सभी हादसों का शिकार हो रहे हैं. रविवार को प्रखंड क्षेत्र के बीड़ी रणपाल पंचायत वार्ड नंबर 12 में पोखर में डूबने से दस वर्षीय किशोर की मौत हो गई. जिसकी पहचान बीड़ी रणपाल गांव निवासी राजनंदन मुखिया के पुत्र आनंद कुमार अनिकेत के रूप में हुई. जानकारी के मुताबिक आनंद शौच के लिए घर के पास बने पोखर के निकट निकला था. पोखर में पानी छूने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. घंटों बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. खोजते-खोजते पोखर के किनारे पहुंचे.   जहां आनंद का चप्पल देख परिजनों को संदेह हुआ. इसके बाद ग्रामीणों के साथ पोखर में खोज शुरू किया गया. घंटों मशक्कत के बाद बालक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. आनंद दो भाइयों में छोटा था. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बार-बार कहती है कि हमर बेटा भगवान के की बिगाड़ले रहेय जेय हमरा से छीन लेलकेय हो… कहकर बेहोश हो जाती है.   घटना से परिवार में मातम का माहौल व्याप्त है. इधर घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ हरिनाथ राम सहित स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया.

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read