जिले में कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए संचालित हो रहा विशेष अभियान जिले में कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए संचालित हो रहा विशेष अभियान मधेपुरा जिले में संभावित कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. रोगी खोज अभियान 19 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलेगा. इस दौरान जिले के सभी नौ प्रखंडों में आशा, सेविका, स्वैच्छिक महिला व पुरुष कार्यकर्ता घर-घर जाकर संभावित कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करेंगे. उन्हें जरूरी जांच व इलाज के लिए प्रेरित किया जायेगा. सिविल सर्जन डॉ मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि अभियान की सफलता को लेकर सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिये गये हैं. अभियान के दौरान संबंधित आशा व सेविका अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर लोगों का शारीरिक परीक्षण करेंगी. शरीर में उभर रहे किसी तरह के दाग धब्बों की जांच की जायेगी. इसमें कुष्ठ का लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का इलाज कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि जिले में कुष्ठ रोगियों के समुचित इलाज की सुविधा उपलब्ध है. रोग की जांच से लेकर जरूरी दवाएं रोगियों को नि:शुल्क उपलब्ध करायी जाती है. देर से चलता है रोग का पता डीआइओ डाॅ बिपिन गुप्ता ने बताया कि कुष्ठ के मामले में रोगियों को रोग का पता देर से चलता है. इससे इलाज संबंधी जटिलताएं बढ़ जाती है. इसलिये रोग के कारण व लक्षणों के प्रति ज्यादा सतर्क व सावधान होने की जरूरत है. शरीर के किसी भाग में किसी तरह का दाग व सुन्नपन रहने पर तुरंत इसकी जांच करानी चाहिये, ताकि समय रहते रोग का पता लगाया जा सके. संक्रमण से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्तर पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. अपने आसपास के परिवेश के साथ इस्तेमाल में आने वाले कपड़े व चादर सहित दैनिक उपयोग में आने वाली चीजों को नियमित रूप से सफाई व इसे धूप में अच्छी तरह से सुखाकर उपयोग में लाना रोग से बचाव के लिए जरूरी है. शरीर में दाग-धब्बा व सुन्न होना कुष्ठ के लक्षण सदर अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ केके दास ने बताया कि शरीर के किसी अंग में उभर रहे दाग-धब्बे व उसमें सूनापन को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. यदि शुरुआती दौर में इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज किया जाय़, तो बाद में घातक हो सकता है. त्वचा क्षति, मांसपेशियों की कमजोरी, हाथ व पैर का सुन्न होना आदि कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं. ये रोग मुख्यत: लोगों के त्वचा व नसों को प्रभावित करता है. संक्रमित व्यक्ति में त्वचा विकृत हो जाती है. रोगी के त्वचा पर कई गांठ, घाव व बंप्स उभर आते हैं. कुष्ठ रोगियों के नि:शुल्क इलाज की है सुविधा सिविल सर्जन डॉ मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि कुष्ठ रोग एक साधारण बीमारी है, जो किसी को भी हो सकता है. जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में इसके निःशुल्क इलाज का इंतजाम है. इस बीमारी की समय से पहचान होने पर 6 से 12 महीने तक लगातार दवा सेवन से ये पूर्णत: ठीक हो सकता है. इसमें किसी तरह की लापरवाही का बुरा परिणाम हो सकता है. उन्होंने आमलोगों से रोगी खोज अभियान की सफलता में अपना सक्रिय सहयोग देने की अपील की है.
Bihar
जिले में कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए संचालित हो रहा विशेष अभियान
जिले में कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए संचालित हो रहा विशेष अभियान जिले में कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए संचालित हो रहा विशेष अभियान मधेपुरा जिले में संभावित कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. रोगी खोज अभियान 19 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलेगा. इस दौरान जिले के सभी नौ प्रखंडों में

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
