जदयू प्रखंड कार्यकारिणी एवं पंचायत स्तरीय कार्यकारिणी की समीक्षात्मक बैठक प्रखंड एवं पंचायत कार्यकारणी के सदस्यों का सत्यापन किया मधेपुरा. जिले के घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में जनता दल यू प्रखंड कार्यकारिणी एवं पंचायत स्तरीय कार्यकारिणी की समीक्षात्मक बैठक प्रखंड जदयू के नवमनोनित अध्यक्ष लाल बहादुर चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जदयू जिलाध्यक्ष डॉ रमेश ऋषि देव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुनः 2025 में जदयू भाजपा गठबंधन 200 अधिक सीटों पर जीत कर बिहार के विकास कार्य को और आगे ले जाने का काम करेंगे. इन्होंने स्थानीय प्रखंड अंचल थाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदाधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आम जनों को दी जाने वाली सुविधाओं को शतप्रतिशत धरातल पर उतारे और नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करे बूथस्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ कर तथा मधेपुरा विधानसभा में भी अगला विधायक जदयू का बनाने में अहम भूमिका निभाये. बैठक को मधेपुरा विधानसभा जदयू प्रभारी मोइनुद्दीन राईन ने संबोधन करते हुये कहा कि प्रखंड अध्यक्ष निर्भय होकर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के दुख एवं समस्याओं के समाधान हेतु पदाधिकारी से मिलकर बातचीत करें. उन्होंने प्रखंड एवं पंचायत कार्यकारणी के सदस्यों का सत्यापन किया और 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया बैठक में प्रदेश जदयू महासचिव सत्यजीत यादव, जिला जदयू प्रवक्ता डॉ राजीव जोशी ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री जल्द ही प्रखंड में 20 सूत्री की कमेटी एवं स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति का गठन करने जा रहे हैं इसमें जदयू कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. बैठक में जदयू उपाध्यक्ष महेंद्र पटेल, डॉ नीरज कुमार, नरेश पासवान कुमार, राजीव रंजन, योगेंद्र राम, नेपाल मंडल, पंकज यादव, अशोक यादव, ब्रह्मदेव यादव, चंद्र किशोर यादव, श्यामसुंदर मंडल, मो आसिफ, मनोहर कुमार, शेखर यादव, कन्हैया यादव, पवन मंडल, सदानंद मंडल, रवि मंडल, उपेंद्र पोदार, उपेंद्र ठाकुर, नवीन यादव, समिति प्रखंड स्तर के जदयू कार्यकर्ताओं सदस्य एवं पंचायत कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया तथा 2025 के विधानसभा चुनाव में मधेपुरा में जदयू प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प लिया
Bihar
जदयू प्रखंड कार्यकारिणी एवं पंचायत स्तरीय कार्यकारिणी की समीक्षात्मक बैठक
जदयू प्रखंड कार्यकारिणी एवं पंचायत स्तरीय कार्यकारिणी की समीक्षात्मक बैठक प्रखंड एवं पंचायत कार्यकारणी के सदस्यों का सत्यापन किया मधेपुरा. जिले के घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में जनता दल यू प्रखंड कार्यकारिणी एवं पंचायत स्तरीय कार्यकारिणी की समीक्षात्मक बैठक प्रखंड जदयू के नव

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
