अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सनकी पति ने तलवार से पत्नी की गला रेत कर दी हत्या

सनकी पति ने तलवार से पत्नी की गला रेत कर दी हत्या ग्रामीणों ने मक्के में खेत में छिपे हत्यारे को पकड़ किया पुलिस के हवाले प्रतिनिधि, चौसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पैना पंचायत के चंदा हल्दी टोला में सनकी पति ने पत्नी की तलवार से गला रेतकर सोमवार की देर रात हत्या कर दी. पति को शक था कि पत्नी का किसी से

सनकी पति ने तलवार से पत्नी की गला रेत कर दी हत्या

Article Advertisement

सनकी पति ने तलवार से पत्नी की गला रेत कर दी हत्या ग्रामीणों ने मक्के में खेत में छिपे हत्यारे को पकड़ किया पुलिस के हवाले प्रतिनिधि, चौसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पैना पंचायत के चंदा हल्दी टोला में सनकी पति ने पत्नी की तलवार से गला रेतकर सोमवार की देर रात हत्या कर दी. पति को शक था कि पत्नी का किसी से अवैध संबंध है. पत्नी की हत्या के बाद से ही पति फरार हो गया. घटना की सूचना पर पहुंचे चौसा थानाध्यक्ष अमित कुमार राय, फुलौत थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की.   मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने हत्यारे पति को मक्का के खेत से पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया. घटना के संबंध में बताया कि बादल कुमार की शादी डेढ़ साल पूर्व खगड़िया जिले के गोगरी जमालपुर थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर निवासी अंजलि कुमारी से हुई थी. दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था. बादल के माता-पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं.   घर में पति-पत्नी और उसका छह माह का बच्चा ही रहता था. बादल ने बताया कि शादी से पूर्व उसकी पत्नी का प्रेम-प्रसंग उसके ही गांव के एक युवक से चल रहा था. उसे लगा की शादी के बाद उसकी पत्नी सुधर जायेगी, लेकिन शादी के बाद भी रोजाना उससे मोबाइल पर बातें करती रहती थी. यहां तक कि गांव जाती थी तो उससे मिलती भी थी. पति ने बताया कि सोमवार की रात भी वह अपने प्रेमी से बात कर रही थी. जिसके बाद उसे गुस्सा आ गया और तलवार निकालकर गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद पड़ोसी के दरवाजे पर तलवार फेंककर भाग गया. तलवार में खून देख पड़ोस के लोग बादल के घर गए तो पत्नी अंजलि कुमारी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी. घटना के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शवमृतका के परिजनों को सौंपा दिया  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read