पेट्रोल पंप से रुपया छिनतई करने वाला मुख्य आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार स्थिति संदिग्ध होने पर टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के द्वारा घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया मधेपुरा मधेपुरा थानाक्षेत्र अंतर्गत आर्या पेट्रोल पंप कर्मी से रुपया छिनतई की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी सौरभ कुमार को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस बाबत एसपी संदीप सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि विगत 13 दिसंबर को रात 8:10 बजे मधेपुरा थानाक्षेत्र अंतर्गत सुखासन-पतरघट मुख्य सड़क स्थित आर्या पेट्रोल पंप कर्मी से एक मोटर साईकिल सवार तीन अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर रूपये वाला बैग इसमें 34,617 रुपया था. उसकी छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था. इस बाबत पेट्रोल पंप कर्मी (पीडित) संटुन कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर थानाध्यक्ष पुनि विमलेंदु कुमार के द्वारा मधेपुरा थाना कांड संख्या-1406/24 दिनांक-14.12.24 धारा-304 बीएनएस दर्ज किया गया. मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती के निर्देशन में टीम का गठन किया गया. गठित टीम में पुनि सह थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, पुअनि इन्द्रजीत तांती, पुअनि संतोष कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस कर्मी को शामिल किया. गठित टीम द्वारा कांड का त्वरित गति से अनुसंधान प्रारंभ करते हुये घटना कारित करने वाले अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु आसूचना संकलन कर लगातार छापामारी की जा रही थी. इसी बीच दिनांक-16.12.24 के संध्या में गठित टीम जब छापामारी हेतु सुखासन पतरघट मुख्य सड़क में थे तो उसी दौरान एक मोटर साइकिल पर तीन युवक सवार होकर पतरघट की ओर से मधेपुरा आ रहा था. जो पुलिस वाहन को देखकर कुछ दूर पहले ही अपना मोटर साइकिल पीछे घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा. स्थिति संदिग्ध होने पर टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के द्वारा घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया गया एवं दो युवक मोटर साइकिल सहित अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया. गिरफ्तार युवक से नाम पता पूछने पर सहरसा जिला निवासी पतरघट थाना क्षेत्र के कपसिया वार्ड नंबर 14 निवासी मंटुम यादव के पुत्र 24 वर्षीय सौरभ कुमार एवं भागे हुये दो अन्य युवक का भी नाम बताया गया. पकड़ाये युवक का तलाशी लेने पर इनके कमर से एक लोडेड देशी कट्ठा, अनलोड करने पर एक जिंदा गोली बरामद हुआ. इस संदर्भ में मधेपुरा थाना कांड संख्या-1417/24 दिनांक-16.12.24 धारा- 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में भागे हुये दो अन्य साथी (नाम ज्ञात) के साथ मिलकर सुखासन चकला स्थित आर्या पेट्रोल पंप कर्मी से हथियार का दिखाकर रूपये वाल बैग छिनतई कर भाग जाने की बात स्वीकार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त सौरभ कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
Bihar
पेट्रोल पंप से रुपया छिनतई करने वाला मुख्य आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार
पेट्रोल पंप से रुपया छिनतई करने वाला मुख्य आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार स्थिति संदिग्ध होने पर टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के द्वारा घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया मधेपुरा मधेपुरा थानाक्षेत्र अंतर्गत आर्या पेट्रोल पंप कर्मी से रुपया छिनतई की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी सौरभ कुम

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
