अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

मधेपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता जिले के चौसा थानाक्षेत्र के पैना में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन

मधेपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता जिले के चौसा थानाक्षेत्र के पैना में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन मधेपुरा पुलिस को लगातार एक के बाद एक बड़ी सफलता मिल रही है. शनिवार की रात भी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई! चौसा थाना अंतर्गत पैना गांव में एसपी योगेंद्र कुमार के आदेश पर छापेमारी कर पुलिस ने मिनी

मधेपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता जिले के चौसा थानाक्षेत्र के पैना में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन

Article Advertisement

मधेपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता जिले के चौसा थानाक्षेत्र के पैना में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन मधेपुरा पुलिस को लगातार एक के बाद एक बड़ी सफलता मिल रही है. शनिवार की रात भी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई! चौसा थाना अंतर्गत पैना गांव में एसपी योगेंद्र कुमार के आदेश पर छापेमारी कर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है!

Article Advertisement

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी योगेंद्र कुमार ने उक्त बातों की जानकारी हमारे मधेपुरा संवाददाता विकास कुमार को दी उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की चौसा के पैना गांव में मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही है. जिसके सत्यापन के लिए चौसा थानाध्यक्ष एवं उनकी टीम लगातार जगह-जगह पर छापेमारी कर रही थी! इसी दौरान शनिवार की देर रात इस कार्य में सफलता मिली! चौसा थाना अंतर्गत पैना गांव में एक निजी घर में मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही थी!मौके पर से दो अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है. साथ ही इस मिनी गन फैक्ट्री से छापेमारी के दौरान मैगजीन समेत एक देसी निर्मित पिस्टल, एक अर्ध निर्मित देसी पिस्टल, दो पिस्टल का मैगजीन, एक अर्ध निर्मित मैगजीन, एक देसी कट्टा के अलावा हथियार बनाने में जिस आरा-छेनी एवं अन्य उपकरणों की जरूरत पड़ती है, वह भी भारी मात्रा में बरामद किया गया है. मामले की जानकारी रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने दी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी के दौरान गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है. साथ ही दोनों ने पूछताछ के दौरान कई अहम बातें सामने आई हैं. दोनों ने बताया कि वे लोग करीब एक महीने से यहां पर हथियार बने बनाने का काम कर रहे थे!पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी भी लगातार दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ से मिली जानकारी के अनुसार एक घर पर छापेमारी भी की गई है. मामले की पूरी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी वरीय पदाधिकारी द्वारा सभी थानाध्यक्षों एवं ओपी प्रभारियों को अपने-अपने थाना एवं ओपी क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग, शराब की बरामदगी, शराब माफियाओं की गिरफ्तारी, अवैध हथियार की बरामदगी, वांछित एवं सक्रिय अभियुक्तों की गिरफ्तारी, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया गया है. इसी कड़ी में वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में गुप्त सूचना के आधार पर चौसा थाना के पुलिस पदाधिकारी सअनि प्रदीप कुमार, सअनि आलोक कुमार अमल, सअनि हब्बीबुल्ला अंसारी तथा महिला-पुरूष सशस्त्र बल के द्वारा शनिवार की रात चौसा प्रखंड के पैना गांव वार्ड नंबर 14 निवासी समसुल के पुत्र नकीर के घर पर विधिवत छापेमारी की गई! छापेमारी दल को देख कर दो अभियुक्त घर की चाहरदिवारी फांद कर भागने में सफल हो गये!

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read