अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

पुलिस ने 1175 लीटर देसी व विदेशी शराब किया नष्ट

मधेपुरा: पुलिस ने बुधवार को सदर अनुमंडल क्षेत्र के मठाही ओपी परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1175 लीटर देसी और विदेशी शराब नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई दारोगा विनेश सिंह के नेतृत्व में अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सह दंडाधिकारी शिल्पी कुमारी और उत्पाद इंस्पेक्टर बबलू कुमार की देखरेख में की गई। सात थानों स

पुलिस ने 1175 लीटर देसी व विदेशी शराब किया नष्ट

Article Advertisement

मधेपुरा: पुलिस ने बुधवार को सदर अनुमंडल क्षेत्र के मठाही ओपी परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1175 लीटर देसी और विदेशी शराब नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई दारोगा विनेश सिंह के नेतृत्व में अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सह दंडाधिकारी शिल्पी कुमारी और उत्पाद इंस्पेक्टर बबलू कुमार की देखरेख में की गई।

Article Advertisement

सात थानों से जब्त शराब नष्ट जानकारी के अनुसार, सदर अनुमंडल के सात थानों में दर्ज 20 अलग-अलग कांडों से जब्त शराब को नष्ट किया गया। इसमें: 942 लीटर विदेशी शराब 233 लीटर देसी शराब शामिल थी। दारोगा विनेश सिंह ने बताया कि यह शराब विभिन्न छापेमारी अभियानों और सघन तलाशी के दौरान बरामद की गई थी। शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई मौके पर मौजूद दंडाधिकारी शिल्पी कुमारी ने कहा कि यह कार्रवाई शराब की अवैध भंडारण, परिवहन और तस्करी के खिलाफ की गई। उन्होंने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत जब्त शराब को नष्ट करना एक अनिवार्य प्रक्रिया है। उत्पाद इंस्पेक्टर बबलू कुमार ने कहा कि बिहार सरकार की शराबबंदी नीति को मजबूती देने और समाज को शराबमुक्त बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 👉 ताज़ा क्राइम और बिहार अपडेट्स के लिए विज़िट करें: Seemanchal Live

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read