अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Bihar

मधेपुरा-सहरसा रोड पर आवागमन हुआ मुश्किल

मधेपुरा-सहरसा रोड पर आवागमन हुआ मुश्किल मधेपुरा- सहरसा रोड पर आवागमन लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। कॉमर्स कॉलेज से शहर के बीपी मंडल चौक तक आरसीडी द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है लेकिन पानी का छिड़काव नहीं किए जाने के कारण धूल का गुबार लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बड़े वाहनों के गुजरन

मधेपुरा-सहरसा रोड पर आवागमन हुआ मुश्किल

Article Advertisement

मधेपुरा-सहरसा रोड पर आवागमन हुआ मुश्किल मधेपुरा- सहरसा रोड पर आवागमन लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। कॉमर्स कॉलेज से शहर के बीपी मंडल चौक तक आरसीडी द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है लेकिन पानी का छिड़काव नहीं किए जाने के कारण धूल का गुबार लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बड़े वाहनों के गुजरने के बाद अंधेरा जैसी स्थिति होने के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। मालूम हो कि कॉमर्स कॉलेज से शहर के बीपी मंडल चौक तक और राजपुर के पास आरसीडी से करीब 10 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है। सड़क निर्माण पर करीब 13 करोड़ रुपये खर्च किया जाना है। कॉमर्स कॉलेज से मधेपुरा स्टेशन के बीच सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। काफी हद तक सड़क को उखाड़ा जा चुका है। सड़क का चौड़ीकरण करने के लिए जगह- जगह मिट्टी भराई का कार्य भी किया जा रहा है। बीएनएमवी कॉलेज की ओर से सड़क पर मसाला डालने का काम भी शुरू हो गया है। मधेपुरा- सहरसा रोड पर वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। बड़े वाहनों का दबाव भी अक्सर बना रहता है। बड़े वाहनों के गुजरते ही सड़क पर धूल का गुबार उठने लगता है। हालत यह हो जाती है कि धूल के कारण लोगों के लिए आंख खोले रखना मुश्किल हो जाता है। धूल के कारण दूर तक देखना भी मुमकिन नहीं होता। ऐसी स्थिति में सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दूसरी ओर सड़क पर काफी धूल उड़ने के कारण आस- पास के लोगों की परेशानी भी काफी बढ़ गयी है। स्थानीय निवासियों के साथ ही दुकानदारों को भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। धूल उड़ने के कारण लोगों के लिए दुकानों और घरों में बैठना भी मुश्लिक हो रहा है। बल्कि वातावरण में धूलकण की मात्रा ज्यादा फैलने के कारण सांस के जरिए फेफरे में जाने से सांस संबंधी बीमारी होने का खतरा भी बना रहता है। पिछले आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया था कि मधेपुरा क्षेत्र में दमा, सांस लेने, आंख की बीमारी की चपेट में मधेपुरा के लोग आ रहे हैं। मालूम हो कि मधेपुरा उदाकिशुनगंज और उदाकिशुनगंज से चौसा के बीच भी सड़क का निर्माण कार्य किश जा रहा है। धूल उड़ने के कारण उन सड़कों से आवाजाही में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर पानी का छिड़काव करने की मांग को लेकर कई बार लोग आक्रोश जता चुके हैं। लोगों के आक्रोश को देखते हुए कुछ दिनों तक सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। कुछ दिनों बाद पानी का छिड़काव फिर से बंद कर दिया गया। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read