मधुबनी जिले के सकरी तथा झंझारपुर से सुपौल होते हुए सहरसा के बीच रेल सेवा की आज शुरुआत हुई है मिथिला के लिए एक और ऐतिहासिक दिन प्रदीप कुमार नायक मधुबनी जिले के सकरी तथा झंझारपुर से सुपौल होते हुए सहरसा के बीच रेल सेवा की आज शुरुआत हुई है।
Bihar
मधुबनी जिले के सकरी तथा झंझारपुर से सुपौल होते हुए सहरसा के बीच रेल सेवा की आज शुरुआत हुई है
मधुबनी जिले के सकरी तथा झंझारपुर से सुपौल होते हुए सहरसा के बीच रेल सेवा की आज शुरुआत हुई है मिथिला के लिए एक और ऐतिहासिक दिन प्रदीप कुमार नायक मधुबनी जिले के सकरी तथा झंझारपुर से सुपौल होते हुए सहरसा के बीच रेल सेवा की आज शुरुआत हुई है। इससे 88 साल बाद मिथिला के दोनों हिस्से फिर से रेल के जर

Article Advertisement
Article Advertisement
इससे 88 साल बाद मिथिला के दोनों हिस्से फिर से रेल के जरिये जुड़ गये हैं।1887 में निर्मित कोसी रेल पुल के 1934 के भूकंप में ध्वस्त होने से मधुबनी से सुपौल का संपर्क टूट गया था।
इस कारण दरभंगा, मधुबनी के लोगों को समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया होकर सुपौल जाना पड़ता था, जिसमें काफी वक्त लगता था।अब रेल मार्ग के जरिए मिथिला की डायरेक्ट कनेक्टिविटी उत्तर-पूर्व के राज्यों के साथ हो जाएगी।
इससे मिथिला के विकास को नई गति मिलेगी।
#निर्मली से #दरभंगा और #निर्मली से #सहरसा के लिए 3 जोड़ी ट्रेन 8 मई से चलेगी, जिसका उदघाटन रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर 7 मई को किया।
08.05.2022 से लहेरियासराय और सहरसा के बीच 03 जोड़ी डेमू स्पेशल ट्रेनों का होगा नियमित परिचालन लहेरियासराय और सरहसा के बीच झंझारपुर-निर्मली-आसनपुर कुपहा-सरायगढ़ -सुपौल के रास्ते 03 जोड़ी डेमू स्पेशल ट्रेनों का परिचालन दिनांक 08.05.2022 से नियमित रूप से किया जायेगा जिनका विवरण निम्नानुसार है - *लहेरियासराय से -* *1.गाड़ी संख्या 05545 लहेरियासराय-सहरसा डेमू स्पेशल* - यह डेमू स्पेशल लहेरियासराय से सुबह 05.05 बजे खुलकर 05.20 बजे दरंभगा, 06.02 बजे सकरी, 07.08 बजे झंझारपुर, 08.06 बजे निर्मली, 08.45 बजे सरायगढ़, 09.43 बजे सुपौल स्टेशनों पर रूकते हुए 10.50 बजे सहरसा पहुंचेगी ।
*2.गाड़ी संख्या 05543 लहेरियासराय-सहरसा डेमू स्पेशल* - यह डेमू स्पेशल लहेरियासराय से 12.05 बजे खुलकर 12.25 बजे दरंभगा, 13.13 बजे सकरी, 13.49 बजे झंझारपुर, 14.35 बजे निर्मली, 15.05 बजे सरायगढ़, 16.03 बजे सुपौल स्टेशनों पर रूकते हुए 18.05 बजे सहरसा पहुंचेगी ।
*3.गाड़ी संख्या 05547 लहेरियासराय-सहरसा डेमू स्पेशल* - यह डेमू स्पेशल लहेरियासराय से 20.05 बजे खुलकर 20.23 बजे दरंभगा, 21.04 बजे सकरी, 21.43 बजे झंझारपुर, 22.29 बजे निर्मली, 23.00 बजे सरायगढ़, 23.59 बजे सुपौल स्टेशनों पर रूकते हुए मध्य रात्रि 01.30 बजे सहरसा पहुंचेगी ।
*सहरसा से -* *1.गाड़ी संख्या 05544 सहरसा-लहेरियासराय डेमू स्पेशल* - यह डेमू स्पेशल सहरसा से 05.15 बजे खुलकर 06.01 बजे सुपौल, 07.00 बजे सरायगढ़, 07.37 बजे निर्मली, 08.23 बजे झंझारपुर, 10.08 बजे सकरी, 11.10 बजे दरभंगा रूकते हुए 11.30 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी ।
*2.गाड़ी संख्या 05548 सहरसा-लहेरियासराय डेमू स्पेशल* - यह डेमू स्पेशल सहरसा से 11.10 बजे खुलकर 11.54 बजे सुपौल, 12.50 बजे सरायगढ़, 13.25 बजे निर्मली, 14.18 बजे झंझारपुर, 15.12 बजे सकरी, 16.55 बजे दरभंगा रूकते हुए 17.15 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी ।
*3. गाड़ी संख्या 05546 सहरसा-लहेरियासराय डेमू स्पेशल* - यह डेमू स्पेशल सहरसा से 18.35 बजे खुलकर 19.21 बजे सुपौल, 20.42 बजे सरायगढ़, 21.19 बजे निर्मली, 22.13 बजे झंझारपुर, 22.46 बजे सकरी, 23.30 बजे दरभंगा रूकते हुए 23.55 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी ।
उपरोक्त सभी डेमू स्पेशल लहेरियासराय और सहरसा के बीच अप एवं डाउन दिशा में दरभंगा, ककरघाटी, बिजुली हाल्ट, तारसराय, शहीद सुरज नारायण सिंह, सकरी, मानीगाछी, मंडन मिश्रा हाल्ट, लोहना रोड, झंझारपुर, मिथिला दीप, तमुरिया, नेमुआ हाल्ट, चिकना, घोघरडीहा, परसा बसुआरी, निर्मली,आसनपुर कुपहा हाल्ट, सरायगढ़, चाँद पिपर हाल्ट, बैजनाथपुर अन्दौली हाल्ट, थरबिटिया, कदमपुरा, सुपौल, सुन्दरपुर हाल्ट, विनायकमा हाल्ट, गढ़ बरूआरी, पंचगछिया, नन्दलाली हाल्ट, सहरसा कचहरी हाल्ट पर रूकेगी।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
