20 अप्रैल 21, मधुबनी: जिले में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप क बीच रेडक्रॉस सोसाइटी 20 अप्रैल 21, मधुबनी: जिले में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच रेडक्रॉस सोसाइटी, मधुबनी के अध्यक्ष डीएम श्री अमित कुमार, मधुबनी सदर एसडीओ अभिषेक रंजन और रेडक्रॉस सोसाइटी, मधुबनी के सचिव डॉ० गिरीश पाण्डेय के उपस्थित में रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों का एक बैठक हुआ।
Education
20 अप्रैल 21, मधुबनी: जिले में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच रेडक्रॉस सोसाइटी,
20 अप्रैल 21, मधुबनी: जिले में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप क बीच रेडक्रॉस सोसाइटी 20 अप्रैल 21, मधुबनी: जिले में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच रेडक्रॉस सोसाइटी, मधुबनी के अध्यक्ष डीएम श्री अमित कुमार, मधुबनी सदर एसडीओ अभिषेक रंजन और रेडक्रॉस सोसाइटी, मधुबनी के सचिव डॉ० गिरीश पाण्डेय के उपस्थित में रे

Article Advertisement
Article Advertisement
बैठक में रेडक्रॉस अध्यक्ष डीएम श्री अमित कुमार एवं मधुबनी सदर एसडीओ अभिषेक रंजन सहित रेडक्रॉस से जुड़े सभी लोगो ने कोविड-19 से लड़ने का अपना प्रण फिर से एक बार दोहराया।
रेडक्रॉस सोसाइटी मधुबनी के अध्यक्ष श्री अमित कुमार ने कहा की हमें जिले के प्रत्येक नागरिक तक अपना संदेश पहुँचाना है, उन्हें जागरूक करना है।
प्रदेश की सरकार और रेडक्रॉस सोसाइटी मधुबनी के पास जरूरत की सभी तरह के दवाइयॉं का भरपूर स्टॉक उपलब्ध है।
कोविड-19 या अन्य किसी भी तरह की आपातकालीन परिस्थितियों में रेडक्रॉस सोसाइटी सदैव मानवता के लिये खड़ी रहती है और पूर्व की तरह इस बार भी खड़ी है।
जनता को जरूरत पड़ने पर रेडक्रॉस सोसाइटी, मधुबनी इस आपदा की घड़ी में हर तरह से अपनी सेवा देने को तत्पर है।
वर्तमान परिस्थितियों में कोविड-19 संक्रमण के दूसरे दौर में आम जन के लिये सरकार वैक्सीन उपलब्ध करा रही है।
लेकिन भारत जैसे विशाल देश में वैक्सीनेशन भी एक चुनौतीपूर्ण कार्य है और उसमें समय लगेगा।
इसलिए अभी वैक्सीनेशन के साथ-साथ जागरूकता भी उतना ही जरूरी है।
इसमें इससे बचने के उपायों और सावधानी के बारे में, ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्द से जल्द बताने की जरूरत है।
इस तरह की जागरूकता का उद्देश्य मास्क का अनिवार्य प्रयोग, दो गज की दूरी का पालन, साबुन से बार-बार हाथ साफ करना, सेनिटाइजर का उपयोग करना और अन्य सभी प्रकार के सफाई रखने के बारे में लोगों को बताना है।
जिससे कि ये संदेश उनके दैनिक जीवन में रच-बस जाए।
जिसमे आईआईएम के डॉ० गोविंद झा और सचिव डॉ० नागेंद्र कुमार यादव ने अपनी सहमति दी।
जिसके तहत मंगलवार को पहला कैम्प मधुबनी के गिलेशन बाजार में इन्द्रभूषण रमण, अमित महासेठ, सुरेश बैरोलिया और अजय धारी सिंह के संयोजन में किया गया।
जागरूकता केंद्र का उद्घाटन करते हुए डॉ०गिरीश पाण्डेय ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए 3 सूत्र का पालन जरूरी है।
उसमें पहला मास्क पहनना, दूसरा सामाजिक दूरी और तीसरा हाथ का नियमित सफाई जरूरी है।
वही जागरूकता केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर मधुबनी सदर एसडीओ अभिषेक रंजन ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है।
केंद्र के उद्घाटन के मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी, मधुबनी के अध्यक्ष डीएम श्री अमित कुमार ने कहा कि दुनिया भर में लोगो को जागरूक करने का काम रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया है।
मधुबनी जिले में भी रेडक्रॉस सोसाइटी, मधुबनी ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से चार जागरूकता केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया।
आज इस पहले केंद्र के द्वारा हम लोगो को ये संदेश देना चाहते हैं कि लोग मास्क पहने लोगों को समझाएं,अपने तरफ से भी मास्क का वितरण करें, साबुन का वितरण करें, अगल-बगल के सभी आने जाने वालों को समझाना।
रेड क्रॉस के वालंटियर पूरे मार्केट में घूमेंगे और हर किसी व्यक्ति को जो मास्क नहीं पहनता है उसको मास्क लगाने के बारे में बताएंगे, जागरूक करेंगे।
हम पिछले साल से देख रहे हैं कि पहले संक्रमण छोटे बच्चों में कम था, लेकिन इस बार छोटे बच्चों में भी इस बार काफी संख्या में लक्षण है।
अपने मधुबनी जिले में कल शाम तक 474 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
जिसमें से 60% लोग 21 साल से 40 साल के लड़के हैं और 0 उम्र से लेकर 10 साल के उम्र के लोगों की संख्या भी काफी अधिक है।
इसलिए हमको काफी सजग रहना है और कई परिवार को बचाना है।
नुकसान कहीं अधिक है,लेकिन जिले में हम लोग सभी तैयारियों के साथ कोविड-19 के विरुद्ध खड़े हैं।
मधुबनी जयनगर में कई सेंटर हैं, जैसे बेनीपट्टी में है, रामपट्टी में है, झंझारपुर में है।
अभी हमारे लिए कठिन समय है, हमारे पास दवाइयां हैं।
लेकिन सबसे बड़ा काम जागरूकता का है लोगों को जानकारी देना और उसे लोगो को गंभीरता से लेना है।
इसमें मास्क खुद ही नहीं लगाना है और लोगों को भी इसके बारे में जागरूकता पैदा करना है।
एक आदमी भी नहीं बचे जो बिना मास के हो।
शाम के 6:00 बजे से हम लोग मार्केट को बंद करवाएंगे।
लेकिन हम लोग कोशिश करें कि कहीं कोई जोर जबस्ती की जरूरत ना पड़े, हम लोग को सावधानियां अपनानी है, हाथों को साफ रखना है, मास्क पहनना है और आपस में दूरी को बनाए रखना है।
नियमों का पालन करना है यहां कोई भी समस्या हो यहां पर लोग रहेंगे और आप उनसे जानकारी प्राप्त करेंगे।
विशेष परिस्थिति में या समस्या होने पर आप स्वास्थ्य केंद्र के परामर्श ले सकते हैं।
आइये हम सब मिलकर कोरोना को हराएँ।
जल्द ही दूसरा कैम्प आर के कॉलेज के निकट भगवती स्थान में शंकर प्रसाद, हरिशंकर यादव और श्रीमति नीतू देवी के संयोजन में जबकि तीसरा कैम्प जयनगर के महावीर चौक पर मिथिलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयोजन में शिव शंकर ठाकुर, शम्भू प्रसाद गुप्ता, शीतल राउत और मनीष जायसवाल के द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम में मंच का संचालन मुकेश पंजियार ने किया।
वहीं सुनील कुमार बबलू, अशोक साह, मिंटू साह, धनदेव साह, रोहित कुमार, अजित पासवान, कविता पासवान, इप्टा के रमेश कुमार, अभिषेक आकाश, रौशन कुमार, विजय कुमार, रंजीत कुमार, गोपाल झा सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
