Madhya Pradesh: ट्रेन में लगी आग, जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदे लोग Madhya Pradesh Train fire: रेलवे अधिकारियों के अनुसार हादसे में फिलहाल जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
हादसे के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
India
Madhya Pradesh: ट्रेन में लगी आग, जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदे लोग
Madhya Pradesh: ट्रेन में लगी आग, जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदे लोग Madhya Pradesh Train fire: रेलवे अधिकारियों के अनुसार हादसे में फिलहाल जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है। Madhya Pradesh Train fire: मध्यप्रदेश में रविवार शाम एक चलती ट्रेन में आ

Article Advertisement
Article Advertisement
Madhya Pradesh Train fire: मध्यप्रदेश में रविवार शाम एक चलती ट्रेन में आग लग गई।
आग लगने के बाद अपनी जान बचाने के लिए कई यात्री ट्रेन से कूद पड़े।
फिलहाल हादसे में जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
मौके पर बचाव कार्य जारी है।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 5:20 बजे ट्रेन संख्या 09347 डॉ. अम्बेडकर नगर-रतलाम डेमू ट्रेन में आग लगी है।
जब इस ट्रेन में आग लगी तो ये इंदौर से रतलाम जा रही थी।
बताया जा रहा है कि रुनिजा और नौगांव के बीच अचानक ट्रेन से धुंआ निकलने लगा और आग लग गई।
यात्रियों में मच गई थी भगदड़ दिवाली का समय होने के चलते ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी।
लोगों को ट्रेन में आग लगने का पता चला तो उनमें भगदड़ मच गई।
कुछ लोग तो चलती ट्रेन से कूद पड़े, उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
धुंआ निकलने के बाद ट्रेन चालक ने ट्रेन रोक दी।
हादसे के जांच के निर्देश दिए गए इस बारे में नजदीकी स्टेशन और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचकर फायर विभाग के लोगों ने आग पर काबू पाया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार हादसे में फिलहाल जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
हादसे के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
किसानों ने आग बुझाने में की मदद बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद स्थानीय किसानों ने अपनी मोटरपंप और पाइप का इस्तेमाल कर आग को बुझाने का प्रयास किया।
जिससे आग ने विकराल रूप नहीं लिया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों को सुरक्षित स्टेशन तक पहुंचाया जा रहा है।
हालत पूरी तरह काबू में हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
