Asad buried in Prayagraj, father Atiq Ahmed and Mother Shaista Parveen fails to attend : अतीक अहमद का माफिया साम्राज्य मिट्टी में मिल चुका है. अब उसका वारिस असद अहमद भी मिट्टी में मिल गया है. प्रयागराज में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया. अतीक अहमद दो दिनों से थाने में पुलिस की पूछताछ में फंसा रहा. रोता रहा. कोर्ट तक गया कि उसे आखिरी बार बेटे का चेहरा देख लिया जाए. उसे अंतिम संस्कार में शामिल होने दिया जाए. लेकिन कोर्ट के फैसले से पहले ही असद को दफना दिया गया. नाना और मौसा मौजूद थे. इसके अलावा परिवार का कोई भी सदस्य प्रयागराज के कसरी-मसरी कब्रिस्तान में मौजूद नहीं था. यहां तक कि उसकी मां शाइस्ता परवीन भी उसका चेहरा देखकर उसके दूध का कर्ज माफ नहीं कर सकी. आखिरी बार चेहरा देखकर मां करती है दूध का कर्ज माफ इस्लाम के नियमों के मुताबिक, किसी भी बेटे का फर्ज होता है मां-बाप की जीवन भर सेवा करना. तभी वो अपने दूध का कर्ज उतार पाता है. लेकिन किन्हीं कारणवश अगर बेटे की मौत मां से पहले हो जाए, तो मां अपने बेटे का आखिरी बार चेहरा देखकर उसे दूध के कर्ज से मुक्त करती है. कहा जाता है कि इसके बाद ही मृतक की रूह जन्नत जा सकती है. क्योंकि वो मां के दूध के कर्ज से मुक्त हो चुका होता है. लेकिन असद अहमद इस मामले में भी अभागा निकला. अकाल मौत के बाद उसी मामले में भगोड़ी घोषित मां शाइस्ता परवीन उसका चेहरा आखिरी बार भी नहीं देख सकी और उसे दूध के कर्ज से मुक्त भी नहीं कर सकी. इससे बड़ी चोट किसी मां-बाप के लिए और क्या हो सकती है कि न तो पिता आखिरी बार बेटे को देख सका और न ही मां उसे दूध के कर्ज से मुक्त कर सकी. प्रयागराज के कसरी-मसरी कब्रिस्तान में असद को किया गया सुपुर्द-ए-खाक असद अहमद को प्रयागराज के कसरी-मसरी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. 5 लाख के ईनामी रहा असद अहमद मारा गया था. उसके चाचा अशरफ से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. उसका पिता अतीक भी पुलिस थाने में बैठा है और पुलिस पूछताछ में शामिल हो रहा है. इस बीच उसके चाचा अशरफ का बयान आया है कि असद अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ही ले लिया. अब कोई बताए कि कर्म ही इंसान का मुस्तकबिल तय करता है.
Article Advertisement
India
सुपुर्द-ए-खाक हुआ माफिया अतीक का 'वारिस' असद, दूध का कर्ज भी न माफ कर सकी शाइस्ता परवीन
Asad buried in Prayagraj, father Atiq Ahmed and Mother Shaista Parveen fails to attend : अतीक अहमद का माफिया साम्राज्य मिट्टी में मिल चुका है. अब उसका वारिस असद अहमद भी मिट्टी में मिल गया है. प्रयागराज में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया. अतीक अहमद दो दिनों से थाने में पुलिस की पूछताछ में फंसा रहा. रोता

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
AI एजेंट्स को लेकर बड़ा साइबर खतरा, CERT-In ने भारतीय संगठनों को किया सतर्क

India
दिल्ली में युवा आंदोलन को लेकर बढ़ी हलचल, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

India
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; कई इलाकों में जलभराव

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15158 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8216 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6756 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6011 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5243 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15158 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8216 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6756 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6011 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5243 views
