महागठबंधन कार्यकर्ता निकालेंगे आक्रोश मार्च विभिन्न समस्याओं को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओंे की एक बैठक कांग्रेस कार्यालय में हुई।
बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह यादव ने की।
बैठक में बिहार की छह समस्याओं सहित लोकल मामले को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया।
आमलोगों के लिए दवाई, सिंचाई, कमाई, पढ़ाई, सुनवाई, कार्रवाई की गिरती व्यवस्था पर महागठबंधन के सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने चिंता जतायी।
इन समस्याओं को लेकर 13 नवंबर को राज्य के सभी जिले में महागठबंधन द्वारा एक दिवसीय आक्रोश मार्च निकालने का निर्णय लिया गया है।
महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से आक्रोश मार्च को सफल बनाने का संकल्प लिया।
साथ ही स्थानीय मामले प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, मनरेगा, जर्जर सड़क, मजदूरी भुगतान में लापरवाही, अफसरशाही सहित अन्य मामलों को लेकर संघर्ष का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है।
सरकारी योजनाओं को कागज पर संचालित किया जा रहा है।
लोजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव ने धान क्रय केन्द्र पर धान खरीद के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की।
वीआईपी के जिला उपाध्यक्ष उत्तमलाल मुखिया कहा कि केन्द्रीय स्कूल के लिए बिहार सरकार ने जिले में जमीन उपलब्ध नहीं कराया।
मौके पर प्रदेश संगठन सचिव मो. इफ्तेखार, मृत्युजंय मेहता, सीताराम कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, संदीप प्रकाश, श्यामाकांत यादव, कमलेश्वरी मुखिया, राजद महासचिव अभिनंदन यादव, सीपीआई के दिलीप पटेल, मिथिलेश मेहता, पवन महतो, मो. मिंटू आदि मौजूद रहे।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Bihar
महागठबंधन कार्यकर्ता निकालेंगे आक्रोश मार्च
महागठबंधन कार्यकर्ता निकालेंगे आक्रोश मार्च विभिन्न समस्याओं को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओंे की एक बैठक कांग्रेस कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह यादव ने की। बैठक में बिहार की छह समस्याओं सहित लोकल मामले को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया। आमल

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Bihar
बिहार के स्कूल में बड़ी लापरवाही: नमक समझकर मिड-डे मील में डाल दिया डिटर्जेंट, 36 छात्राएं बीमार

Bihar
बिहार में फिर सड़कों पर छात्र: पटना में महाधरना, 19 अगस्त को लोकभवन मार्च; तेजस्वी यादव करेंगे अगुवाई

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


