अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
श्रद्धा दुबे की तलाश: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत मामले में तीन दिन से नेपाल सीमा पर डटी एसओजीMuzaffarpur News: सूबे में अनुदानित हाईस्कूलों का संचालन फंसाबिहार में आपदा से निपटने के लिए बनेगी खास टीम, मुख्य सचिव करेंगे निगरानी, जानें क्या होगा कामBalrampur News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी का पहराBalrampur News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस-एसएसबी का पहराGaya News: 20 साल बेमिसाल: पूर्व सीएम नीतीश कुमार अपने कार्यों की प्रदर्शनी का किया शुभारंभभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा होगी सख्त, मादक पदार्थों और जाली नोटों के खिलाफ एक्शन प्लान तैयारअनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, हम कोई...भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने की बैठक: मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्...बिहार में नवरात्रि पर बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने से 4 की मौतभारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर समन्वय बैठक आयोजित: सीतामढ़ी में SSB और एपीएफ के अधिकारियों ने बनाई रणनीतिश्रद्धा दुबे की तलाश: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत मामले में तीन दिन से नेपाल सीमा पर डटी एसओजीMuzaffarpur News: सूबे में अनुदानित हाईस्कूलों का संचालन फंसाबिहार में आपदा से निपटने के लिए बनेगी खास टीम, मुख्य सचिव करेंगे निगरानी, जानें क्या होगा कामBalrampur News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी का पहराBalrampur News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस-एसएसबी का पहराGaya News: 20 साल बेमिसाल: पूर्व सीएम नीतीश कुमार अपने कार्यों की प्रदर्शनी का किया शुभारंभभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा होगी सख्त, मादक पदार्थों और जाली नोटों के खिलाफ एक्शन प्लान तैयारअनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, हम कोई...भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने की बैठक: मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्...बिहार में नवरात्रि पर बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने से 4 की मौतभारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर समन्वय बैठक आयोजित: सीतामढ़ी में SSB और एपीएफ के अधिकारियों ने बनाई रणनीति

Article Advertisement

India

भंडारा फैक्ट्री में विस्फोट से 5 की मौत; महाराष्ट्र में घटनास्थल पर बचाव कार्य जोरों पर

भंडारा फैक्ट्री में विस्फोट से 5 की मौत; महाराष्ट्र में घटनास्थल पर बचाव कार्य जोरों पर Maharashtra Ordnance Factory Blast: महाराष्ट्र में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भयानक धमाका हो गया है। इस विस्फोट में 5 मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी है। विस्फोट की वास्तिवक वजह अभी पता नहीं चल सकी है। Maharashtra

भंडारा फैक्ट्री में विस्फोट से 5 की मौत; महाराष्ट्र में घटनास्थल पर बचाव कार्य जोरों पर

Article Advertisement

भंडारा फैक्ट्री में विस्फोट से 5 की मौत; महाराष्ट्र में घटनास्थल पर बचाव कार्य जोरों पर Maharashtra Ordnance Factory Blast: महाराष्ट्र में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भयानक धमाका हो गया है। इस विस्फोट में 5 मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी है। विस्फोट की वास्तिवक वजह अभी पता नहीं चल सकी है। Maharashtra Ordnance Factory Blast: महाराष्ट्र से एक बुरी खबर सामने आ रही है। भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका देखने को मिला है। इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत की खबर सामने आ रही है। धमाके की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। हर कोई डरा हुआ है। फैक्ट्री में विस्फोट की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फैक्ट्री के सी सेक्शन में हुआ ब्लास्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह धमाका आज यानी शुक्रवार की सुबह 11 बजे हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सी सेक्शन में यह भयानक विस्फोट देखने को मिला है। धमाके के समय कुछ मजदूर यहां काम कर रहे थे। धमाका इतना भयानक था कि 5 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस धमाके की आवाज आसपास के इलाकों में भी सुनने को मिली। यह आवाज सुनकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।   मरने वालों की संख्या बढ़ने के आसार बता दें कि महाराष्ट्र में भंडारा के जवाहर नगर में स्थित इस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोटक चीजें बनाईं जाती हैं। आज सुबह अचानक से फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। धमाके के बाद फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं काफी दूर से देखा जा सकता था। इस धमाके में अब तक 5 मजदूरों की मौत हुई है। बचाव कार्य जारी है, वहीं मौत का आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ सकता है। यह धमाका कैसे और क्यों हुआ? इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। फैक्ट्री में बनते थे विस्फोटक पदार्थ ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव टीमों ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया है। फैक्ट्री के आसपास मेडिकल टीम भी मौजूद है, जिससे घायलों का तुरंत उपचार किया जा सके। सूत्रों की मानें तो इस भंडारा फैक्ट्री में RDX बनाने वाला साबूदाना और शराब बनाई जाती थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read