BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
India

महाराष्ट्र में अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन लीक, 14 मरीजों की जान बचाई गई

Published: 29/4/2021, 8:13:17 am168 viewsSeemanchal Live

महाराष्ट्र में अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन लीक, 14 मरीजों की जान बचाई गई औरंगाबाद, 28 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र में परभणी जिला अस्पताल में पेड़ की एक शाखा गिरने से जीवनदायिनी ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन लीक हो गई लेकिन कर्मचारियों के तुरंत हरकत में आने से चिकित्सीय ऑक्सीजन पर निर्भर 14

महाराष्ट्र में अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन लीक, 14 मरीजों की जान बचाई गई
महाराष्ट्र में अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन लीक, 14 मरीजों की जान बचाई गई औरंगाबाद, 28 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र में परभणी जिला अस्पताल में पेड़ की एक शाखा गिरने से जीवनदायिनी ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन लीक हो गई लेकिन कर्मचारियों के तुरंत हरकत में आने से चिकित्सीय ऑक्सीजन पर निर्भर 14 मरीजों की जान बचा ली गई। उप जिलाधीश संजय कुंडेत्कर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मंगलवार देर रात पाइपलाइन को लीक होते देखने के बाद अस्पताल के स्टाफ ने मरीजों के सांस लेने के लिए जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की। उन्होंने बताया, ‘‘रात करीब साढ़े 11 बजे पेड़ की एक शाखा ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन पर गिर गई जिससे वह लीक हो गई। पाइपलाइन के लीक होने का पता लगा लिया गया और इसके बाद 14 मरीजों के सांस लेने के लिए जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई। पाइपलाइन की मरम्मत करने के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद कर दी गई।’’ कुंडेत्कर ने बताया कि महज दो-तीन मिनट के लिए ही ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित हुई। उन्होंने बताया कि टेक्नीशियनों ने दो घंटे के भीतर पाइपलाइन की मरम्मत कर दी। उप जिलाधीश ने कहा, ‘‘घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। तड़के करीब चार बजे ऑक्सीजन आपूर्ति बहाल कर दी गई।’’ गौरतलब है कि नासिक में 21 अप्रैल को एक सिविक अस्पताल में एक भंडारण संयंत्र से ऑक्सीजन गैस लीक होने के बाद ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने के कारण कम से कम 22 मरीजों की मौत हो गई थी।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read