अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Education

अब महात्मा गांधी शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के नाम से जाना जाएगा

अब महात्मा गांधी शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के नाम से जाना जाएगा प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक धरोहर टीकापट्टी के गांधी सदन से पूरब कटिहार जिला स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टीकापट्टी,कटिहार का अब नया नाम महात्मा गांधी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टीकापट्टी,कटिहार होगा। इसके लिए शिक्षा

अब महात्मा गांधी शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के नाम से जाना जाएगा

Article Advertisement

अब महात्मा गांधी शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के नाम से जाना जाएगा प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक धरोहर टीकापट्टी के गांधी सदन से पूरब कटिहार जिला स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टीकापट्टी,कटिहार का अब नया नाम महात्मा गांधी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टीकापट्टी,कटिहार होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के उप सचिव कार्यालय से निर्देश जारी कर दीया गया है। बता दें कि ऐतिहासिक स्थान टीकापट्टी के गांधी सदन सूबे के मुखिया 15 नवंबर को आए थे। हाई स्कूल टीकापट्टी के सभा मंच से 15 नवंबर को सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि टीकापट्टी के जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान का नाम महात्मा गांधी के नाम से किया जाएगा। गांधी सदन परिसर के सौंदर्यीकरण के साथ यहां बापू की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। गांधी सदन को समाहित करते हुए एक बड़े सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा, ताकि स्थानीय लोग यहां कार्यक्रम आयोजित कर सकें। टीकापट्टी में बापू पुस्तकालय के अलावा बापू के नाम पर एक संस्थान भी स्थापित किया जाएगा, जहां बापू से जुड़ी जानकारियां लोग हासिल कर पाएंगे। वहीं कहा कि 1917 में चंपारण सत्याग्रह के दौरान बापू ने चंपारण के जिन-जिन इलाकों में बुनियादी विद्यालयों को स्थापित किया था। उन बुनियादी विद्यालयों को रिवाइव करने के साथ ही उन्हें शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए उन्हें विकास प्रबंधन संस्थान से लिंक किया गया है। टीकापट्टी के बुनियादी विद्यालय को भी डीएमआई से जोड़ा जाएगा। वही सीएम नीतीश कुमार ने कहा की टीकापट्टी में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उन्नयन करने के साथ ही 30 बेड के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का भी निर्माण कराया जाएगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टीकापट्टी, कटिहार के प्राचार्य प्रदीप कुमार साह ने बताया कि 14 जनवरी से ही जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टीकापट्टी, कटिहार का नया नाम महात्मा गांधी जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान टीकापट्टी हो गया है HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read