अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

मैसूरु सामूहिक बलात्कार मामले में तमिलनाडु के पांच श्रमिक गिरफ्तार

मैसूरु सामूहिक बलात्कार मामले में तमिलनाडु के पांच श्रमिक गिरफ्तार मैसूरु, 28 अगस्त (भाषा) कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक प्रवीण सूद ने शनिवार को कहा कि यहां पास में एक कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म में कथित रूप से शामिल पांच श्रमिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पांचों श

मैसूरु सामूहिक बलात्कार मामले में तमिलनाडु के पांच श्रमिक गिरफ्तार

Article Advertisement

मैसूरु सामूहिक बलात्कार मामले में तमिलनाडु के पांच श्रमिक गिरफ्तार मैसूरु, 28 अगस्त (भाषा) कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक प्रवीण सूद ने शनिवार को कहा कि यहां पास में एक कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म में कथित रूप से शामिल पांच श्रमिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Article Advertisement

उन्होंने कहा कि पांचों श्रमिक हैं, जो अक्सर मैसूरु आते रहते हैं और बढ़ई व ड्राइविंग जैसे काम करते हैं। वे तमिलनाडु के तिरुपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा, 'प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार उनमें से एक किशोर है, जिसकी आयु 17 वर्ष है। हालांकि, उसकी आयु की अभी पुष्टि नहीं हुई है।' पुलिस सूत्रों ने कहा कि आरोपियों ने 24 अगस्त को मैसूरु के बाहरी इलाके में चामुडी तलहटी के पास शुरू में कॉलेज की छात्रा और उसके पुरुष मित्र को लूटने की कोशिश की और जब वे सफल नहीं हुए, तो उन्होंने कथित तौर पर छात्रा के साथ बलात्कार किया। सूद ने कहा कि पीड़िता ने कोई जानकारी साझा नहीं की। उन्होंने कहा, 'हमें उसके आघात के प्रति संवेदनशील होना होगा।' उन्होंने कहा, पुलिस उसके पुरुष मित्र से जानकारी एकत्र कर सकती है, लेकिन क्योंकि वह शाम सात से आठ बजे (अंधेरे में) हुई घटना के समय बेहोश था, इसलिये सीमित जानकारी ही मिल पाएगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read