अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

डॉक्टरों का बनाया जा रहा ड्यूटी चार्ट

डॉक्टरों का बनाया जा रहा ड्यूटी चार्ट सदर अस्पातल में आने वाले दो- चार दिनों में मरीजों को इलाज कराने के लिए घंटों लंबी कतार में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज के 67 डॉक्टरों के डीएस कार्यालय में योगदान दिए जाने के बाद ड्यूटी चार्ट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। ड्यूटी चार्ट बनने के बाद सभी डॉ

डॉक्टरों का बनाया जा रहा ड्यूटी चार्ट

Article Advertisement

डॉक्टरों का बनाया जा रहा ड्यूटी चार्ट सदर अस्पातल में आने वाले दो- चार दिनों में मरीजों को इलाज कराने के लिए घंटों लंबी कतार में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज के 67 डॉक्टरों के डीएस कार्यालय में योगदान दिए जाने के बाद ड्यूटी चार्ट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

Article Advertisement

ड्यूटी चार्ट बनने के बाद सभी डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद हो जाएंगे। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के सदर अस्पताल में ड्यूटी शुरू करने पर फिलहाल डॉक्टरों की कमी दूर हो जाएगी। मालूम हो कि सदर अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी है। हालत यह है कि सदर अस्पताल में स्वीकृत पदों के विपरीत महज एक चौथाई ही डॉक्टर तैनात हैं। सदर अस्पताल में नियमित डॉक्टरों के 58 पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान समय में सदर अस्पताल में मात्र 17 डॉक्टर उपलब्ध हैं। ऐसी स्थिति में सदर अस्पताल में इमरजेंसी व ओपीडी सेवा को सुचारु रूप से संचालित करने में भी बड़ी समस्या खड़ी हो रही है। हालत यह है कि ओपीडी में तैनात डॉक्टरों से ही ऐन मौके पर इमरजेंसी में सेवा ली जाती है। इमरजेंसी में ओपीडी छोड़ कर डॉक्टरों के जाने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डॉक्टर से दिखाने के लिए मरीजों को हर दिन घंटों इंतजार करना पड़ता है। मरीजों की भीड़ और डॉक्टरों की कमी के कारण ओपीडी में हर दिन मरीजों की लंबी कतार लगी रहती है। जेनरल ओपीडी में एक- दो डॉक्टर मरीजों से घिरे रहते हैं। डॉक्टरों से दिखाने के लिए मरीजों को हर दिन दो- ढाई घंटे इंतजार करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में ओपीडी के बाहर अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा गार्डों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read