Malaika Arora पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने छत से कूदकर दी जान एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता को लेकर बुरी खबर आ रही है।
एक्ट्रेस के पिता ने सुसाइड कर लिया है।
Malaika Arora Father Commit Suicide: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने कथित तौर पर जान दे दी है।
आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका के पिता ने छत की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी है।
जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुसाइड की वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।
पुलिस पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं।
वहीं अरबाज खान घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
सदमे में अरोड़ा परिवार मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आज सुबह करीब 9 बजे के आसपास बांद्रा स्थित बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई है।
उनकी मौत की वजह का खुलासा फिलहाल अभी नहीं हुआ है।
इस दुखद खबर से पूरी अरोड़ा फैमिली सदमे में है।
वहीं इस मुश्किल घड़ी में एक्टर अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचे हैं।
उनके अलावा घटनास्थल पर सीनियर इंस्पेक्टर मराठे और डीसीपी सहित वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे है।
बताया जाता है कि जिस वक्त अनिल अरोड़ा ने सुसाइड की उस वक्त एक्ट्रेस मलाइका घर पर मौजूद नहीं थीं।
एक्ट्रेस फिलहाल पुणे से मुंबई के लिए निकल चुकी हैं।
पिछले साल अस्पताल में हुए थे भर्ती बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे।
वो इंडियन नेवी का हिस्सा रह चुके हैं।
बता दें कि उन्होंने मलयाली क्रिश्चियन परिवार की जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी।
पिछले साल 2023 में अनिल अरोड़ा खराब स्वास्थ्य होने के चलते अस्पताल में एडमिट हुए थे।
हालांकि उनकी हेल्थ पर उस वक्त कोई अपडेट सामने नहीं आया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जाता है कि मलाइका के पिता का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा था।
उनके पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
फिलहाल पुलिस सुसाइड की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Article Advertisement
India
Malaika Arora पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने छत से कूदकर दी जान
Malaika Arora पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने छत से कूदकर दी जान एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता को लेकर बुरी खबर आ रही है। एक्ट्रेस के पिता ने सुसाइड कर लिया है। Malaika Arora Father Commit Suicide: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने कथि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
