अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब रजाक के खिलाफ चलेगा केस, करोड़ों डॉलर के हेरफेर का आरोप

मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब रजाक के खिलाफ चलेगा केस, करोड़ों डॉलर के हेरफेर का आरोप मलेशिया की एक अदालत ने सोमवार को कहा कि अभियोजन पक्ष ने 1एमडीबी भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई के लिए पर्याप्त आधार पेश किए हैं और इसके बाद अब पूर्व नेता नजीब रजाक के खिलाफ सुनवाई शुरू की जाएगी। उच्च न्यायालय के न्यायाधी

मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब रजाक के खिलाफ चलेगा केस, करोड़ों डॉलर के हेरफेर का आरोप

Article Advertisement

मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब रजाक के खिलाफ चलेगा केस, करोड़ों डॉलर के हेरफेर का आरोप मलेशिया की एक अदालत ने सोमवार को कहा कि अभियोजन पक्ष ने 1एमडीबी भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई के लिए पर्याप्त आधार पेश किए हैं और इसके बाद अब पूर्व नेता नजीब रजाक के खिलाफ सुनवाई शुरू की जाएगी।

Article Advertisement

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मोहम्मद नजलान मोहम्द गजली ने सोमवार को कहा कि मामला आगे सुनवाई के लिए मजबूत है और नजीब को अपना पक्ष रखना चाहिए। अभियोजन पक्ष ने अगस्त में सारे सबूत अदालत में पेश कर दिए थे। मामला निवेश कोष 1एमडीबी से 2009-2014 के बीच करोड़ों डॉलर के हेरफेर की जांच से जुड़ा है। इन पैसों को यॉच से लेकर महंगी कलाकृति खरीदने तक पर खर्च किया गया। मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक के छोटे भाई नजीर रजाक भी आरोपी हैं। नजीर मलेशिया के दूसरे सबसे बड़े बैंक सीआईएमबी ग्रुप होल्डिंग्स के चेयरमैन थे। दिसंबर 2018 में उन्होंने बैंक छोड़ दिया था। इन लोगों और इकाइयों पर नजीब से जुड़े खाते के जरिए 1एमडीबी से पैसे निकालने का आरोप है। मामला इतना बड़ा है कि पूर्व प्रधानमंत्री नजीब को सत्ता से हटने के बाद पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और इस घोटाले से जुड़े दर्जनों आरोप लगाए गए थे। भ्रष्टाचार के प्रत्येक आरोप में अधिकतम 20 साल की कैद हो सकती है और प्रत्येक धनशोधन मामले में 15 साल तक की सजा मिल सकती है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read