नालंदा: मामी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था भांजा, परेशान महिला ने की आत्महत्या बिहार के नालंदा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खुदकुशी कर ली बिहार के नालंदा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खुदकुशी कर ली. इस पूरे मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि, ''आरोपी ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था, जो उसे वायरल करने की धमकी देकर पिछले एक साल से ब्लैकमेल कर रहा था. साथ ही आरोपी कहता था कि जैसा मैं कहता हूं तुम वैसा करो नहीं तो मैं वीडियो वायरल कर दूंगा. घरवालों ने उसे मनाने की भी कोशिश की थी, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया. तंग आकर तीन बच्चों की मां ने सोमवार की रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.'' बता दें कि ये मामला नगर थाना क्षेत्र का है. महिला का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला. मंगलवार को महिला के माता-पिता ने पुलिस को इसकी सूचना दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. इसके साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मृतका के छोटे भाई ने बताया कि बहन की शादी 10 साल पहले हुई थी, उसके तीन बच्चे भी हैं, इसी बीच उसके पति की बहन के 19 वर्षीय बेटे ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था. वह उस वीडियो के आधार पर बहन को ब्लैकमेल कर रहा था. आरोपी हरियाणा के बल्लभगढ़ का रहने वाला है. आपको बता दें कि इस पूरे मामले को लेकर मृतका के भाई ने बताया कि आरोपी तीन दिन पहले अपने ननिहाल से आया था. इसके बाद उसे समझाया गया कि वो ऐसी हरकत ना करे, जिसके वजह से कोई परेशानी हो. फिर उसने ऐसा कोई हरकत ना करने की बात कही, लेकिन कुछ घंटे बाद ही फिर से वह बहन को परेशान करने लगा. इसके बाद उन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया और गुस्से में उसे थप्पड़ मारा. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस कर रही कार्रवाई इधर, नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Article Advertisement
Crime
नालंदा: मामी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था भांजा, परेशान महिला ने की आत्महत्या
नालंदा: मामी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था भांजा, परेशान महिला ने की आत्महत्या बिहार के नालंदा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खुदकुशी कर ली बिहार के नालंदा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
