Education
Manipur violence: कल मणिपुर से पटना लाए जाएंगे बिहार के छात्र, जानिए कैसे हैं हालात
Published: 9/5/2023, 12:52:33 pm•353 views•Seemanchal Live
मणिपुर में रह रहे बिहारी छात्रों को सकुशल बिहार लाने की व्यवस्था की जा रही है. मणिपुर में अलग अलग जगहों पर अध्ययनरत छात्रों को विशेष विमान से पटना लाया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में फंसे करीब 300 छात्र फसे हुए हैं. इस दौरान यात्रा का खर्च भी सरकार ही उठाएगी. बिहार

मणिपुर में रह रहे बिहारी छात्रों को सकुशल बिहार लाने की व्यवस्था की जा रही है. मणिपुर में अलग अलग जगहों पर अध्ययनरत छात्रों को विशेष विमान से पटना लाया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में फंसे करीब 300 छात्र फसे हुए हैं. इस दौरान यात्रा का खर्च भी सरकार ही उठाएगी. बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मणिपुर में बिहार के जो भी छात्र हैं वे सुरक्षित हैं. सोमवार को मणिपुर में कर्फ्यू में ढील दी जाएगी. इसके बाद जो भी छात्र लौटना चाहेंगे उन्हें सुरक्षित लाया जाएगा. छात्रों को विशेष विमान से लाया जाएगा पटना मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नई दिल्ली में स्थानिक आयुक्त छात्रों को बसों के माध्यम से पहले एयरपोर्ट तक लाएंगे और फिर विशेष विमान से उन्हें पटना लाएंगे. छात्रों की सुरक्षा और उनकी सकुशल वापसी को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद काम किया जा रहा है. आपको बता दें कि छात्रों की सकुशल वापसी को लेकर सीएम संवेदनशील हैं, वो खुद लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं. कैसे हैं मणिपुर के हालात कल सुबह एक विशेष विमान इंफाल के 6 बजे उड़ान भरेगा और 7.35 बजे पटना पहुंचेगा. आपको बता दें कि मणिपुर हिंसा में अब तक 54 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोग घायल हैं. वहीं, हिंसाग्रस्त इलाकों से अब तक लगभग 23 हजार लोगों को निकालकर सैन्य छावनियों में लाया गया है. हिंसा के बाद से ही इंफाल में कर्फ्यू लगा हुआ है. राशन, सब्जी और अन्य मूलभूत चीजें महंगी हो गई हैं. फ्लाइट की टिकटों की दाम आसमान छू रहे हैं. इंफाल से कोलकाता की टिकट जो आम तौर पर 3 से 4 हजार होती है वो 13 से 15 हजार हो गई है.
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



