अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Crime

मणिपुर के बाद बंगाल, राजस्थान भी जाएँ विपक्षी सांसद: सुशील मोदी

मणिपुर के बाद बंगाल, राजस्थान भी जाएँ विपक्षी सांसद: सुशील मोदी उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों को मणिपुर के बाद पश्चिम बंगाल और राजस्थान का दौरा भी करना चाहिए और वहां के पीड़ितों से मुलाकात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में 100 से ज्यादा मारे गए.   एक

मणिपुर के बाद बंगाल, राजस्थान भी जाएँ विपक्षी सांसद: सुशील मोदी

Article Advertisement

मणिपुर के बाद बंगाल, राजस्थान भी जाएँ विपक्षी सांसद: सुशील मोदी उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों को मणिपुर के बाद पश्चिम बंगाल और राजस्थान का दौरा भी करना चाहिए और वहां के पीड़ितों से मुलाकात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में 100 से ज्यादा मारे गए.   एक बार फिर से बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सह बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने विपक्ष पर करारा हमला बोला है. उन्होंने INDIA के उस प्रतिनिधि मंडल व सांसदों पर करारा हमला बोला है जो मणिपुर गए हैं. उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों को मणिपुर के बाद पश्चिम बंगाल और राजस्थान का दौरा भी करना चाहिए और वहां के पीड़ितों से मुलाकात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में 100 से ज्यादा मारे गए. साथ ही सुशील मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के द्वारा पूर्व सांसदों और विधायकों व मौजूदा सांसदों - विधायकों से मुलाकात को लेकर भी तंज कसा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ पार्टी बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं. राजस्थान और पश्चिम बंगाल भी जाएं विपक्षी सांसद पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मणिपुर के राजनीतिक पर्यटन से लौटने पर विपक्षी गठबंधन के सांसदों को पश्चिम बंगाल भी जाना चाहिए, जहाँ पंचायत चुनाव के दौरान हुई व्यापक हिंसा में 100 से ज्यादा कार्यकर्ता मारे गए और महिलाओं के साथ बर्बरता हुई. वहाँ भाजपा के ही नहीं, कांग्रेस, माकपा के भी लोग हिंसा का शिकार हुए और लोकतंत्र का चीरहरण हुआ. उन्होंने कहा कि बंगाल की चुनावी हिंसा रोकने के लिए कोलकाता हाईकोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा और केंद्र सरकार को वहाँ केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की टुकड़ियां भेजनी पड़ीं. इसके बावजूद विपक्षी सांसदों ने केवल मणिपुर को टार्गेट किया. सुशील मोदी ने कहा कि हत्या, बलात्कार और बर्बरता घटनाएँ राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी हुईं, लेकिन विपक्षी गठबंधन ने इन राज्यों के पीड़ितों से जाकर मिलना जरूरी नहीं समझा. उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुद्दे पर एक सप्ताह से बाधित संसद को अब विपक्षी गठबंध्न के लोग चलने दें, ताकि जनहित के विधायी कार्य पूरे हो सकें. पार्टी बचाने के लिए मुलाकात कर रहे हैं नीतीश कुमार सुशील मोदी ने कहा कि जब लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति मिल गई है, तब सदन को ठीक से चलने देना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी में भगदड़ टालने के लिए पूर्व विधायकों , पूर्व सांसदों से मिल रहे हैं और मंत्रियों के घर भी जा रहे हैं. सुशील मोदी ने कहा कि जिस नीतीश कुमार ने सत्ता के 17 साल में कभी अपनी पार्टी के वर्तमान सांसदों-विधायकों को भी मिलने का समय नहीं दिया, आज वही पूर्व सांसदों-विधायकों से वन-ट-वन में मिल रहे हैं. जाहिर है कि दल में सब-कुछ ठीक नहीं.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read