मैं दिल्ली का सांसद हूं लेकिन मन बिहार चला गया…मनोज तिवारी ने खास अंदाज में जीता बिहारियों का दिल बीजेपी नेता और दिल्ली के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने संसद में सभी का दिल जीत लिया।
उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए बिहार के लिए खास मांग की है।
Bihar
मैं दिल्ली का सांसद हूं लेकिन मन बिहार चला गया…मनोज तिवारी ने खास अंदाज में जीता बिहारियों का दिल
मैं दिल्ली का सांसद हूं लेकिन मन बिहार चला गया…मनोज तिवारी ने खास अंदाज में जीता बिहारियों का दिल बीजेपी नेता और दिल्ली के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने संसद में सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए बिहार के लिए खास मांग की है। Manoj Tiwari on Bihar: मशहूर सिंगर और बीजेपी न

Article Advertisement
Article Advertisement
Manoj Tiwari on Bihar: मशहूर सिंगर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं।
सिल्वर स्क्रीन से लेकर संसद के पटल तक मनोज तिवारी लोगों का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।
हाल ही में उन्होंने बिहार के लिए खास सौगात की मांग की तो पक्ष और विपक्ष दोनों ने मनोज तिवारी की खूब तारीफ की।
संसद में खड़े होकर मनोज तिवारी ने बिहार के लिए दो बड़ी डिमांड रखी है।
कैंसर का इलाज हुआ आसान सदन में भाषण देते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि मैं दिल्ली का सांसद हूं लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड से मेरा संबंध है।
इसलिए मेरा मन वहां पर चला गया।
मोदी सरकार लगातार स्वास्थ्य में वृद्धि कर रही है।
अब कैंसर की तीन महत्वपूर्ण दवाईयों को कस्टम टैक्स से मुक्त किया गया है।
इससे कैंसर पीड़ित गरीबों की जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
मनोज तिवारी की मांग मनोज तिवारी ने कहा कि मैं एम्स की गर्वनिंग बॉडी का मेंबर हूं।
मैं पिछले 4 साल से एम्स के लिए काम कर रहा हूं।
इसलिए दो सुझाव देना चाहता हूं।
एम्स में जितने लोग आते हैं, उनका इलाज तुरंत शुरू हो जाता है।
मगर बेड की कमी होने के कारण उनका जीवन काफी मुश्किल हो जाता है।
उनके परिजन सड़कों पर सोने के लिए मजबूर रहते हैं।
मेरा निवेदन है कि बिहार और झारखंड के लिए एक ऐसा भवन बने जहां परिजन मरीजों को लेकर आएं और डॉक्टर वहीं आकर उन मरीजों की जांच करें उसके बाद संबंधित वार्ड में रेफर कर दें।
दिल्ली में भी हम DDA से बात करके भवन बनाने पर काम करेंगे क्योंकि एम्स में बिहार से ही ज्यादा मरीज आते हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
