अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Education

गांव में रिसोर्स मैपिंग के जरिए सूचना का संकलन शुरू

गांव में रिसोर्स मैपिंग के जरिए सूचना का संकलन शुरू कृषि क्षेत्र के विकास एवं उसके बुनियाद को मजबूती प्रदान के उद्देश्य से अमौर प्रखंड के जनता हाई स्कूल विष्णुपूर में एक दिवसीय सूचना संकलन कार्यक्रम काआयोजन किया गया। कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वाधान में आत्मा के उप परियोजना निदेशक

गांव में रिसोर्स मैपिंग के जरिए सूचना का संकलन शुरू

Article Advertisement

गांव में रिसोर्स मैपिंग के जरिए सूचना का संकलन शुरू कृषि क्षेत्र के विकास एवं उसके बुनियाद को मजबूती प्रदान के उद्देश्य से अमौर प्रखंड के जनता हाई स्कूल विष्णुपूर में एक दिवसीय सूचना संकलन कार्यक्रम काआयोजन किया गया। कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वाधान में आत्मा के उप परियोजना निदेशक हरिमोहन मिश्र ने इसका नेतृत्व किया।

Article Advertisement

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास हेतु राजनीतिकअनुसंधान व विस्तार योजना के लिए चयनित प्रतिनिधि गांव में रिसोर्स मैपिंग के जरिए सूचना संकलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यक्रम के लिए बायसी अनुमंडल के डगरूआ, अमौर, बायसी एवं बैसा प्रखंडों के लिए एक कृषि परिस्थितिक अवस्था का चयन किया गया है जिसमें प्रतिनिधि गांव के रूप में अमौर प्रखंड के विष्णुपूर गांव का चयन किया गया है। यहां विशेषज्ञों की उपस्थिति में गांव के किसानों की सहभागिता से इस गांव के संसाधनों का मैपिंग (रिसोर्स मैपिंग) किया जा रहा है। इस मैपिंग के आधार पर कृषि विकास के लिए आगामी पांच वर्षों के लिए रणनीति तैयार की जायेगी । इस रणनीति में कृषि विस्तार, कृषि अनुसंघान एवं नीतिगत रणनीति बनायी जायेगी और इसी रणनीति के आधार पर आगामी पांच वर्षों तक कार्यक्रम चलाए जायेंगे। जिसके आधार पर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा पंचवर्षीय कृषि योजना का प्रारूप तैयार किया गया। कार्यक्रम में शल्य वैज्ञानिक डॉ गोविन्द कुमार, भोला पासवान कृषि महाविद्यालय पूर्णिया के वैज्ञानिक डॉ. सूरज प्रकाश, डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा, बीटीएम राजीव कुमार, कृषि पदाधिकारी शकील अहमद खां, डॉ. एचआर कुमार, प्रभू कुमार मंडल, हबीबुर रहमान, प्रदीप कुमार मिश्र, कमलेशनाथ झा, रमण कुमार मिश्र, जीवेश्वर मिश्र, अभय कुमार मिश्र, युगेश्वर मंडल, बटोही झा, मो. सलाम, मो. मुतलीब, मणिन्द्र मोहन झा, विकास कुमार मिश्र आदि मुख्य रूप से सूचना संकलन में सहभागिता निभाई। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read