2 बहनों का इकलौता भाई, सेहरा बांधने की थी तैयारी…शहीद कैप्टन ने मां से की थी आखिरी बात जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए एनकाउंटर में कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए।
उनके पिता ने कहा कि वह रोज वीडियो काॅल पर अपनी मां से बात करता था और झूठ बोलता था कि यहां सब कुछ ठीक है।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बुधवार को आतंकियों से हुई मुठभेड़ में 25 साल के कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए।
इससे एक दिन पहले कैप्टन में रात में अपनी मां से बात की थी।
इस दौरान उन्होंने कहा था कि वे आराम करने जा रहे हैं लेकिन उस समय वे एक घातक मिशन के लिए तैयार हो रहे थे।
कैप्टन के पिता महेश उत्तराखंड पुलिस से सेवानिवृत इंस्पेक्टर हैं।
कैप्टन के पिता महेश सिंह ने बताया कि दीपक रोज अपनी मां से बात करता था और झूठ बोलता था कि सब कुछ ठीक चल रहा है।
मैं आराम कर रहा हूं।
वह अक्सर अपनी वर्दी उताकर मां से बात करता था और यह विश्वास दिलाता था कि वह आराम कर रहा है।
हालांकि उनके पिता इस दौरान दीपक के जुते और उनकी पतलून देख लेता था।
जोकि यह बताने के लिए काफी था कि वे ड्यूटी पर हैं।
आईएमए ने स्नातक होने के बाद दीपक 2020 बतौर कैप्टन सेना में भर्ती हुए थे।
वे जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल के साथ 2 साल से डेपुटेशन पर थे।
घर में था जश्न का माहौल बता दें कि दीपक ने अपनी मां से वादा किया था कि वे राष्ट्रीय राइफल से वापस लौटकर शादी कर लेंगे।
उनके पिता ने कहा कि वह दो बहनों का इकलौता भाई था।
उसकी मौत की खबर से पहले घर में जश्न का माहौल था क्योंकि मेरी बेटी ने बेटे को जन्म दिया था।
हम उसकी शादी को लेकर प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही वे देश के लिए शहीद हो गए।
यहां से मिली सेना में भर्ती होने की प्रेरणा कैप्टन के पिता ने कहा कि वे इस शहादत पर आंसू नहीं बहाएंगे, क्योंकि उन्हें बेटे पर गर्व है।
वो हमेशा से ही देश की सेवा करना चाहता था।
देहरादून के पास स्थित पुलिस ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर पुलिसकर्मियों की परेड देखने के बाद दीपक ने सेना में भर्ती होने का निश्चय किया था।
Article Advertisement
India
2 बहनों का इकलौता भाई, सेहरा बांधने की थी तैयारी…शहीद कैप्टन ने मां से की थी आखिरी बात
2 बहनों का इकलौता भाई, सेहरा बांधने की थी तैयारी…शहीद कैप्टन ने मां से की थी आखिरी बात जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए एनकाउंटर में कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए। उनके पिता ने कहा कि वह रोज वीडियो काॅल पर अपनी मां से बात करता था और झूठ बोलता था कि यहां सब कुछ ठीक है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बुधवार को आत

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
