सुपौल. समाज के कमजोर वर्ग की बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मारवाड़ी महिला समिति, शाखा सुपौल ने मंगलवार को नि:शुल्क सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया।
यह केंद्र नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 04 स्थित सोनी साहनी के परिसर में खोला गया है, जहां स्थानीय जरूरतमंद बच्चियों को सिलाई का प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।
उद्घाटन अवसर पर समिति की अध्यक्ष राखी अग्रवाल ने बताया कि इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बच्चियों को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
उन्होंने कहा कि जब बच्चियां सिलाई का हुनर सीखेंगी तो वे भविष्य में स्वरोजगार कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगी।
समिति की सचिव विद्या मोहनका ने बताया कि समिति समय-समय पर समाज के उत्थान और महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न सामाजिक कार्य करती रही है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
इस अवसर पर समिति की कोषाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल , सदस्य शोभा मोहनका, संगीता संथालिया और सुनीता अग्रवाल सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।
सभी ने बच्चियों को प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने और सीखी गई कला को अपने जीवन में उपयोगी बनाने की अपील की।
स्थानीय लोगों ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और जरूरतमंद बच्चियों को आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
Article Advertisement
Bihar
मारवाड़ी महिला समिति ने जरूरतमंद बच्चियों के लिए खोला नि:शुल्क सिलाई केंद्र | सुपौल न्यूज
सुपौल. समाज के कमजोर वर्ग की बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मारवाड़ी महिला समिति, शाखा सुपौल ने मंगलवार को नि:शुल्क सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया। यह केंद्र नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 04 स्थित सोनी साहनी के परिसर में खोला गया है, जहां स्थानीय जरूरतमंद बच्चियों क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफर

Bihar
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Bihar
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल: तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक?

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
